लंदन में 27 मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत
27 मंजिला इस बिल्डिंग में आग पूरी तरह फैल गई है। करीब 200 फायर ब्रिगेड के कर्मचारी आग बुझाने की कोशिश में लगे हुए हैं।
लंदन में एक बहुमंजिला बिल्डिंग में भीषण आग लगने से 12 लोगों की मौत हो चुकी है। पुलिस ने आशंका जताई है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। आग को बुझाने में फायर ब्रिगेड की 40 गाड़ियां लगी हुई थीं। करीब 200 फायर ब्रिगेड के कर्मचारी आग बुझाने में लगे थे।

पश्चिमी लंदन के लाटिमर रोड पर स्थित इस बिल्डिंग के सभी तलों पर आग पूरी तरह फैल गई थी। भारतीय समयानुसार आग सुबह करीब 6 बजे लगी। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने काफी मुश्किल से लोगों को टावर से बाहर निकाला। टावर के पूरी तरह आग की चपेट में आने से उसके ढहने की आशंका भी बनी हुई थी।
पुलिस ने बिल्डिंग के चारों और मोटे-मोटे गद्दे बिछाए थे और बिल्डिंग में फंसे लोगों से अपील की थी कि अगर आप किसी ऐसी जगह फंसे हैं, जहां से नीचे कूदा जा सकता है तो कूद जाएं। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम बिल्डिंग से लोगों को सुरक्षित निकालने के काम में लगी हुई है।
बिल्डिंग में भीषण आग का वीडियो-
#WATCH: Fire engulfs 27-storey tower block in Latimer Road, west London. 40 fire engines & 200 firefighters at the spot. pic.twitter.com/OeRK7P33g9
— ANI (@ANI_news) June 14, 2017












Click it and Unblock the Notifications