इंडोनेशिया के ऑयल डिपो में भीषण आग, 16 की मौत, 50 से ज्यादा घायल
Indonesia में ऑयड डिपो में आग लगने से 16 लोगों की मौत हुई है। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

Indonesia fuel depot fire: इंडोनेशिया में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हुआ, जहां राजधानी जकार्ता में एक ऑयल डिपो में भीषण आग लग गई। जिसमें अब तक 16 लोगों के मौत की खबर है, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे। जिनको नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। स्थानीय पुलिस ने आसपास के इलाके को खाली करवा दिया है। साथ ही मामले की जांच की जा रही।
स्थानीय समय के मुताबिक रात 8 बजे इंडोनेशिया स्टेट एनर्जी कंपनी पर्टेमिना द्वारा संचालित ऑयल डिपो में धुंआ निकलता देखा गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। आनन-फानन में पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। घटना में 16 लोगों की मौत हुई, जिसमें दो बच्चे भी शामिल हैं। इसके अलावा 50 से ज्यादा घायल हैं, जिसमें एक बच्चा भी है।
मामले में जकार्ता के कार्यवाहक गवर्नर हेरू बुडी हार्टोनो ने कहा कि घायलों में जलने वालों की संख्या ज्यादा है। सरकार उनके इलाज का खर्च उठाएगी। उनकी ओर से अधिकारियों को लोगों को सभी तरह की मदद उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए हैं।
चश्मदीदों ने क्या कहा?
मामले में एक चश्मदीद ने कहा कि वो बहुत ही भयानक मंजर था। सभी घायलों को लेकर भाग रहे थे। कुछ लोग आधे जले हुए थे। घटना के बाद फायर स्टेशन से 51 यूनिट मौके पर पहुंची। अस्पतालों में भी अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। लोग अपने परिजनों को खोज रहे थे।
पर्टेमिना ने कही ये बात
वहीं दूसरी ओर पर्टेमिना ने घटना के लिए माफी मांगी है। मामले में कंपनी के सीआईओ ने कहा कि इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए उपाय किए जाएंगे। कंपनी ये सुनिश्चित कर रहे कि घटना की वजह से आपूर्ति ना प्रभावित हो। उनके ईंधन स्टेशन की क्षमता 300,000 किलो-लीटर से ज्यादा है।












Click it and Unblock the Notifications