मोदी, नवाज के बीच अनौपचारिक बैठक
काठमांडू, 27 नवंबर (आईएएनएस)। दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) के 18वें शिखर सम्मेलन के दौरान नेपाल में गुरुवार दोपहर को उस वक्त विशेष क्षण सामने आया, जब भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके पाकिस्तानी समकक्ष नवाज शरीफ ने अनौपचारिक बैठक की।

दोनों ही तरफ ने वार्ता के संबंध में चुप्पी साधे रखी है और अनौपचारिक बैठक के संबंध में कुछ भी खुलासा नहीं किया।
मोदी और नवाज की अनौपचारिक बैठक का प्रस्तावित समझौते पर असर देखा गया। राष्ट्राध्यक्षों और सरकारों के बीच दक्षेस ऊर्जा सहयोग कार्यरूप समझौता पर हस्ताक्षर करने की सहमति बन गई और उन्होंने अगले तीन महीने में मोटर व्हिकल एवं रेलवे से जुड़े दो समझौते करने पर सहमति बनाई। यह दक्षेस सम्मेलन के लिए विशेष प्रगति के रूप में सामने आई।
नेपाल के प्रधानमंत्री सुशील कोइराला के विदेश संबंध मामलों के सलाहकार दिनेश भट्टराई ने आईएएनएस से इस बात की पुष्टि की कि दोनों ही नेताओं ने सभी राष्ट्राध्यक्षों और सरकारों के साथ वार्ता के बाद अनौपचारिक मुलाकात की। प्रधानमंत्री कोइराला ने दोनों नेताओं पर वार्ता करने तथा द्विपक्षीय संबंध के गतिरोध को समाप्त करने का दबाव डाला।
जब दोनों नेताओं ने बातचीत की तो अन्य देशों के नेता भी वहां मौजूद थे।
मोदी के साथ निजी बातचीत में कोइराला ने पाकिस्तान के करीब जाने और इसके आकार, जनसंख्या और अर्थव्यवस्था को देखते हुए इसे दक्षेस नेता का दर्जा देने की अपील की।
मोदी और नवाज ने हालांकि बुधवार को हाथ मिलाया और बातचीत की, उनके बीच काफी संक्षिप्त बातचीत हुई थी। मोदी, नवाज और कोइराला सहित दक्षेस के अन्य नेताओं ने हंसी मजाक किया, पौधे रोपे और सामान्य निजी बातें साझा कीं।
अनौपचारिक बैठक के बाद नेताओं के बीच दक्षेस ऊर्जा सहयोग कार्यरूप समझौता पर हस्ताक्षर करने की सहमति बनी और गुरुवार शाम को काठमांडू घोषणापत्र की घोषणा की जाएगी।
भारत एवं पाकिस्तान के बीच गतिरोध के कारण तीन समझौतों पर हस्ताक्षर करने की राह दोपहर तक अनिश्चित लग रही थी।
भट्टराई ने कहा कि अनौपचारिक बैठक के बाद दक्षेस नेता ऊर्जा समझौता पर हस्ताक्षर के लिए सहमत हो गए तथा तीन महीने के अंदर अन्य दो समझौते करने के लिए तैयार हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications