साउथ कोरिया के समुद्र में डूबा जहाज, सैंकड़ों लापता

रक्षा और लोक प्रशासन उपमंत्री ली गयेओंग-ओग ने जानकारी दी कि अब तक 368 लोगों को बचाया जा चुका है। अधिकारियों को 107 लोगों की चिंता है. अधिकारियों को अंदेशा है कि उनमें से ज्यादातर जहाज में फंसे हो सकते हैं जो बचाव संदेश देने के दो घंटों के अंदर डूब गई।
टीवी पर दिखाए जा रहे घटना के हवाई दृश्य में खौफजदा यात्री जीवन रक्षक जैकट पहने बचाव जहाज पर चढ़ने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। कुछ को जहाज की झुकी हुई तरफ से तेजी से पानी में गिरते हुए देखा गया। जहाज के क्रू मेंबर उनको सुरक्षित खींचने के लिए छोटी मछली पकड़ने वाली नावों से संघर्ष कर रहे थे।
जहाज पर 448 लोग सवार थे जो दक्षिणी द्वीप जेजू के रिसॉर्ट की ओर जा रहे था। इसमें 324 दक्षिणी सोल के आन्सैन स्थित एक हाई स्कूल के छात्र थे जो अपने 14 शिक्षकों के साथ यात्रा कर रहे थे। ली के मंत्रालय ने दो लोगों की मृत्यु की पुष्टि कर दी हैं।
इनमें एक छात्र और क्रू की महिला सदस्य शामिल हैं। कई को मछली पकड़ने वाली नावों और वाणिज्यिक जहाजों ने बचाया गया जो सबसे पहले मौके पर पहुंच थे. इसके बाद कोस्ट गार्ड और नौसेना के जहाज हेलीकॉप्टर के साथ पहुंचे। ली ने कहा कि दक्षिणी कोरिया की नौसेना सील के जवान जलमग्न हो चुके जहाज की तलाश कर रहे हैं। ली ने कहा कि समुद्र के पानी में बहुत कीचड़ है इस वजह से दृश्यता बहुत कम है।












Click it and Unblock the Notifications