जोनस ब्रदर्स के कॉन्सर्ट में महिला ने निक को गलत तरीके से छुआ, फैंस को आया गुस्सा
कैलिफोर्निया। अमेरिकी गायक निक जोनस ने अपने भाई केविन और जो जोनस के साथ हाल ही में 'हेपिनेस टूर' की शुरुआत की है। इन कॉन्सर्ट की शरुआत दक्षिणी कैलिफोर्निया से की गई है। लेकिन इस दौरान कहा जा रहा है कि निक के साथ एक महिला ने छेड़छाड़ की है। जिससे उनके फैंस काफी गुस्से में हैं।

दरअसल ट्विटर पर एक वीडियो खूब शेयर की जा रही है। जिसमें दिख रहा है कि एक महिला फैन निक के काफी करीब आती है और उन्हें गलत तरीके से छूने लगती है। तभी निक के सुरक्षा अधिकारी वहां आते हैं और महिला फैन को रोकने की कोशिश करते हैं। लेकिन फिर भी वो महिला नहीं रुकती। 27 वर्षीय निक के फैंस ने कॉन्सर्ट में हुई इस घटना की ट्विटर पर जमकर आलोचना की है।

फैंस ने घटना को बताया भयानक
एक फैन ने लिखा है, 'ये बुरा है कि जब लोग शो के लिए टिकट खरीद सकते हैं तो उन्हें लगता है कि वह उन्हें छू भी सकते हैं, आप उस घटना को भूल सकते हैं, अगर आप विशेष दिखना चाहते हैं। ये भयानक है।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'यह कलाकार के लिए बहुत अपमानजनक है! मैं एक फैन के रूप में जानती हूं कि आप अपने आइडल को देखकर खुश होते हैं, लेकिन उन्हें इस तरह ना छुएं।'

2018 में दोबारा शुरू हुआ बॉय बैंड द जोनस ब्रदर्स
निक, केविन और जो जोनस ने फरवरी 2018 में बॉय बैंड द जोनस ब्रदर्स को फिर से शुरू किया है। छह साल पहले ये लोग अलग हो गए थे। इनका दोबारा मिलने के बाद आया ट्रैक सकर था। जिसमें निक जोनस की पत्नी प्रियंका चोपड़ा, केविन की पत्नी डेनाइल और जो की पत्नी सोफी टर्नर भी दिखाई दी हैं।

हेपिनेस बिगेन्स टूर की शुरुआत
सकर और कूल ट्रैक के जारी होने के बाद जोनस भाईयों ने अपनी एल्बम को प्रमोट करने के लिए हेपिनेस बिगेन्स टूर की शुरुआत की है। हालांकि अभी जोनस ब्रदर्स ने अपने साथ में आने वाले अन्य प्रोजेक्ट की घोषणा नहीं की है। वहीं अगर निक की बात करें तो एक अभिनेता के तौर पर बहुत सी फिल्में उनके लिए कतार में हैं। जिनमें से एक जुमांजी: द नेक्सट लेवल एंड काओज वॉल्किंग है।












Click it and Unblock the Notifications