हाई हील्स में रस्सी पर महिला ने किया ऐसा हैरान कर देने वाला स्टंट, जो अब बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड, Video
नई दिल्ली, 23 फरवरी: एक तरफ जहां कुछ महिलाओं का हाई हील्स पहनकर चलना मुश्किल होता है, तो दूसरी तरफ एक फीमेल एथलीट ऐसी हैं, जिन्होंने इन्हीं हाई हील्स को पहनकर रस्सी पर ऐसा हैरान कर देने वाला करतब दिखाया है, जिसको देखने के बाद एक बार तो आपको अपनी आंखों पर विश्वास नहीं होगा। और इसी के चलते महिला एथलीट ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

हाई हील्स के साथ गजब का कमाल
दरअसल, ओल्गा हेनरी (Olga Henry) नाम की महिला एथलीट ने हाई हील्स पहनकर रस्सी पर ऐसा करतब किया है, जो अब वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया। रस्सी पर हाई हील्स पहनकर बम बाउंस करके महिला ने अपना नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया है। इस बम बाउंस का वीडियो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टा अकाउंट पर भी शेयर किया है।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज नाम
अब ओल्गा हेनरी ने इतिहास रच दिया, क्योंकि उन्होंने हाई हील्स पहनकर एक सैकलाइन पर सबसे ज्यादा बम बाउंस के लिए अपना नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया है। ओल्गा ने इस पूरे टास्क को एक मिनट तक किया, जिसे अमेरिका के कैलिफेर्निया में सांता मोनिका बीच पर शूट किया गया है। इस वीडियो को देखने के बाद किसी के भी होश उड़ जाएंगे।

1 मिनट में 25 बार बम बाउंस
ओल्गा ने सैकलाइन पर 1 मिनट में 25 बार बम बाउंस करके यह खिताब को हासिल किया है, जो हर किसी के लिए आसान नहीं है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट किए गए वीडियो में ओल्गा को हाई हील्स पहने हुए कुशलता से रस्सी पर कूदते हुए देखा जा सकता है। उसने इसे इतने परफेक्ट तरीके से किया है, जो किसी को भी हैरान कर देगा।

आप भी देखिए हैरान कर देने वाला Video
सोशल मीडिया पर शेयर किए जाने के बाद इस वीडियो को अब तक 3 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। नेटिजन्स ओल्गा के टैलेंट से काफी प्रभावित हुए हैं, और कमेंट सेक्शन में उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। अब यह वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया है। एक दिन पहले शेयर हुए इस वीडियो को अब तक 37 हजार से ज्यादा लाइक कर चुके हैं। आप भी देखिए रस्सी पर हाई हील्स के साथ ओल्गा हेनरी के करतब (वीडियो अंत में)












Click it and Unblock the Notifications