क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

LIVE न्यूज पढ़ रही थी महिला एंकर, तभी मुंह से बाहर गिर गया दांत, वायरल हुआ वीडियो

Google Oneindia News

नई दिल्ली। टेलीविजन (टीवी) पर लाइव शो के दौरान कई बार ऐसे अनचाहे पल कैमरे में कैद हो जाते हैं जिससे कई लोगों को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ जाता है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक न्यूज एंकर का लाइव शो के दौरान दांत बाहर गिर जाता है। ऐसे में वह बिना घबराए अपने दांत को हाथ में पकड़ कर खबर पढ़ना जारी रखती है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, कई यूजर्स ने न्यूज एंकर के हिम्मत की तारीफ भी की है।

लाइव शो के दौरान दांत बाहर गिरा

लाइव शो के दौरान दांत बाहर गिरा

दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में दिखाई दे रही न्यूज एंकर युक्रेन की है और उनका नाम मारीचका पडल्को है। अपने साथ लाइव शो में हुए इस घटना का वीडियो खुद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है और साथ ही उन्होंने इसके बार में विस्तार से बताया है। मारीचका पडल्को की पोस्ट के मुताबिक 20 साल के करियर में उनके साथ ऐसा पहली बार हुआ है। मारीचका लिखती हैं कि जैसे ही मेरा दांत बाहर निकला तो मेरे सहयोगी ने कहा, तुम्हारा दांत गिर गया।

हाथ लगाकर दांत को गिरने से बचाया

हाथ लगाकर दांत को गिरने से बचाया

मारीचका ने लिखा, इसके बाद मैंने तुरंत हाथ लगाकर दांत को नीचे गिरने से बचा लिया। जिस दौरान यह सब हुआ उस समय मेरी लाइव न्यूज रिपोर्ट चल रही थी। ऐसे में मुझे शांत रहकर और बिना ओवर रिएक्ट करते हुए न्यूज पढ़ना था और मैंने वही किया। मैंने किसी तरह उस हालात में खुद को संभाला और न्यूज पढ़ना जारी रखा। दांत टूटने का जिक्र करते हुए मारीचका ने बताया कि मेरा दांत 10 साल पहले टूटा था।

View this post on Instagram

Нова "слава" прийшла звідки не чекали .... і підтримка теж😍. Так, в мене справді сьогодні під час прямого ефіру ТСН о 9:00 випала частина переднього зуба). Це, напевно, найкурйозніший мій досвід за двадцять років роботи ведучою. Прямий ефір тим і прекрасний, що завжди непередбачуваний. Так, в 2013 я вперше прямо в своєму ефірі побачила кадри затримання свого чоловіка😪 на протесті під Київрадою, а кілька років тому мою ногу під час випуску несподівано почала облизувати собака, що забігла зі студії @snidanok Цього разу моя колега @nata_goncharova мені написала, мовляв, "ти так зреагувала, ніби ти щодня губиш зуби😀". Ні, не щодня😁. Просто саме зараз я вирішила виправити ту прикрість, яка сталася понад десять тому. В мене в спальні стояв важкий металевий будильник і одного разу дуже зацікавив мою маленьку доньку. Вона схопила його з підвіконня і почала розмахувати "іграшкою" навколо сплячої мами. І щойно я позіхнула, як маленька весела ручка відбила мені половину зуба. Зараз зважилася нарешті на більш радикальний ремонт. Тільки була не дуже уважна до заборони свого стоматолога надкусувати їжу передніми зубами до закінчення лікування. Власне, тому сталося те, що сталося... Чесно кажучи, думала, що інцидент пройде непоміченим. Саме цей епізод свідомо не виклали на YouTube канал ТСН. Але ми недооцінили уважність наших глядачів. Блогерка @ekulka виклала це в своєму профілі, і .... понеслося по всіх виданнях, і не лише українських. В усій цій історії мене особисто вразила та кількість підтримки, яку я отримала) - і в коментарях, і в особистих повідомленнях. Друзі, велике Вам спасибі❤️))). В будь-якій ситуації зберігаємо спокій💪 Завтра вранці побачимось📺 в @tsnua

A post shared by Марічка Падалко (@marichkapadalko) on

सोशल मीडिया यूजर्स ने की तारीफ

मारीचका ने बताया कि एक दिन उनकी बेटी अलार्म घड़ी से खेलते- खेलते उसे उनके मुंह पर मार दिया था जिससे उनका एक दांत टूट गया था। मारीचका का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, कई यूजर्स ने उनके इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, आप बेहद खास और शानदार है। यूजर ने कहा मैंने आप जैसी खूबसूरत महिला नहीं देखी। दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, आप शानदार है।

यह भी पढ़ें: कोरोना मरीजों के लिए प्लाज़्मा की कालाबाज़ारी कैसे पैदा कर रही है मुश्किलें

Comments
English summary
female anchor was reading LIVE News tooth fell out of the mouth video went viral
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X