ये पिता 34 बच्चों के बाद भी नहीं करवाना चाहता नसबंदी

नयी दिल्ली। अमेरिका के अटलांटा के रहने वाले एक वीडियो प्रोड्यूसर जे विलियम्स 34 बच्चों के पिता है। विलियम्स इतने बच्चे होने के बावजूद अब भी वह नसबंदी नहीं कराना चाहते हैं। नसबंदी काउंसलर ने उन्हें समझाने की तमाम कोशिशें कीं, लेकिन उन्होंने समझने से इनकार कर दिया।

children

आपको जानकर हैरानी होगी कि विलियम्स के 34 बच्चे अलग-अलग महिलाओं से हुए है। विलियम्स को 17 अलग-अलग महिलाओं से ये बच्चे हुए है। नसबंदी काउंसलर ने विलियम्स को नसबंदी के लिए राजी करने की कोशिश की, लेकिव वो नहीं माने। विलियम्स को समझाने के लिए नसबंदी कार्यकर्ता का पूरा सेंशन यू-ट्यूब पर खूब वाइरल हुआ है। इस वीडियो में कॉउसलर ने उनकी गोद में एक साथ कई डॉल रख दीं और कहा कि बताओ अब कैसे इन्हें संभालोगे?

इसके बाद विलियम्स ने और भी चौंकाने वाला जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने जनसंख्या को कंट्रोल करने का बहुत प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि यदि वह कॉन्डम का इस्तेमाल नहीं करते तो आज 200 बच्चों के पिता बन चुके होते। विलियम्स के जवाब सुनकर काउंसलर चौंक जाती है। आखिरकार वो विलियम्स को समझाने में असफल हो जाती है। हलांकि ये वीडियो यू-ट्यूब पर खूब वाइरल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+