फेसबुक लाइव पर हत्या और दूसरे अपराध न हो, इसलिए 3000 लोगों को मिलेगी नौकरी
फेसबुक अपने स्टॉफ में 3000 और लोगों का इजाफा करने जा रहा है। ये 3000 लोग फेसबुक लाइव के उस कंटेट को मॉनीटर करेंगे जो लोग लाइव ही हत्या और आत्महत्या कर देते थे।
न्यूयार्क। फेसबुक अपने स्टॉफ में 3000 और लोगों का इजाफा करने जा रहा है। ये 3000 लोग फेसबुक लाइव के उस कंटेट को मॉनीटर करेंगे जो लोग लाइव ही हत्या और आत्महत्या कर देते थे। इस बात की घोषणा बुधवार को फेसबुक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जकरबर्ग ने की।

फेसबुक के संस्थापक और मालिक मार्क जकरबर्ग ने कहा कि 4500 लोग पहले से ही ऐसे कंटेट की निगरानी कर रहे हैं जो कि हमारी नियम और शर्तों का उल्लघंन कर रहे हैं।
मार्क जकरबर्ग के मुताबिक इस तरह फेसबुक लाइव के दौरान हिसांत्मक कंटेट को खत्म करने के लिए 3000 और लोग टीम में जोड़े जाएंगे। आपको बताते चले कि पिछले सप्ताह एक पिता ने फेसबुक लाइव पर ही अपनी बेटी को मारने का वीडियो जारी कर दिया। इसके बाद पूरे वीडियो को करीब 3,70,000 लाख लोगों ने देखा था। बाद में इस वीडियो को फेसबुक ने हटा दिया था। इसी तरह के और वीडियो शिकागो, क्लेवलैंड में भी जारी हो चुके हैं।
जकरबर्ग ने कहा कि हम इस बात पर काम कर रहे है कि ऐसे वीडियो की रिपोर्ट किसी की तरह से किए जाने के बाद जल्द से जल्द उसे हटाया जा सके।












Click it and Unblock the Notifications