पहली बार Coke पीने के बाद बच्ची करने लगी अजीबोगरीब हरकत, वीडियो देख लोग हुए क्रेजी
नई दिल्ली, 23 दिसंबर: इंटरनेट के इस जमाने में आपको कई ऐसी वीडियो आए दिन देखने को मिल जाती है, जो काफी हटकर होती है। अब सोशल मीडिया पर इन दिनों एक छोटी बच्ची का पहली बार कोका कोला पीते हुए वीडियो वायरल हो रहा है, जिसको काफी पसंद किया जा रहा। बच्ची ने जब पहली बार कोक की सिप मारी तो उसके बाद का उसका अजीबोगरीब रिएक्शन लोगों को काफी मजेदार लग रहा है। आप भी देखिए इस वायरल वीडियो को...

जब बच्ची ने पहली बार पी कोक
हाल ही में एक नानी के पहली बार पिज्जा खाने के रिएक्शन के बाद अब एक बच्ची के कोक पीने का वीडियो सामने आया है। छोटी बच्ची ने जब कोक को पहली बार पिया तो उनकी अजीबोगरीब हरकत देखकर लोग काफी क्रेजी हो रही है, जिसके बाद हर कोई इस वायरल वीडियो को बार-बार देखा रहा है।

फेस पर आ गए अजीब से एक्सप्रेशन
सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे एक एक छोटी बच्ची एक चेयर पर मैक डोनाल्ड के अंदर बैठी है। बच्ची के हाथ में कोल्ड ड्रिंक से भरा ग्लास है और उसमें स्ट्रॉ लगा हुआ है। जैसे ही बच्ची कोका कोला की पहली घूंट यानी सिप लेती है। उसके फेस पर अजीब सा एक्सप्रेशन देखने को मिला है। जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
कोल्ड ड्रिंक की घूंट लेने के बाद बच्ची का फेस अजीब का होने लगता है। आंखे बंद हो जाती है। और जैसे हम कभी कोई ज्यादा खट्टी चीज खाते हैं तो होने वाला बिल्कुल वैसा ही फेस इस क्यूट सी बच्ची का दिखाई दे रहा है। हालांकि वो उसका टेस्ट लेने से नहीं चूकती और फिर स्माइल देते हुए एक और घूंट लेने के लिए तैयार होगी है।

अब तक 4.30 लाख से ज्यादा बार देखा
इस बच्ची के वीडियो को ट्विटर पर buitengebieden नाम के पेज पर शेयर किया गया है, जिसको अब तक 4.30 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं 15 हजार से ज्यादा वीडियो को लाइक भी मिले हैं। साथ ही वीडियो के कैप्शन में लिखा गया कि जब छोटी बच्ची पहली बार कोक की पीने की कोशिश करती है। वहीं कमेंट्स की बात करें तो एक तरफ लोग इस बच्ची की क्यूटनेस पर फिदा हो रहे है तो दूसरी तरफ यूजर बच्ची को कोक पिलाने से मना भी करते नजर आए। आप भी देखिए बच्ची के पहली बार कोक पीने का यह वीडियो (खबर के अंत में)












Click it and Unblock the Notifications