Explainer: 50 दिनों की इजराइली बमबारी ने गाजा पट्टी को बनाया 'धरती का नर्क', जानिए कैसे हैं हालात

Israel-Hamas War: गाजा पट्टी में पचास दिनों के बाद वो सुबह आई है, जब आंख खुलते ही गाजा के लोगों ने बम धमाकों की आवाज ना सुनी हो। गाजा में संघर्ष पर चार दिवसीय मानवीय विराम शुक्रवार (24 नवंबर) से शुरू हुआ है और आज मानवीय संघर्ष विराम का दूसरा दिन है, लिहाजा अब पता लग रहे हैं, कि पिछले 50 दिनों की लड़ाई में गाजा पट्टी में कितनी तबाही फैली है।

लड़ाई रुकने के साथ, मानवीय सहायता एजेंसियां इस युद्धविराम का उपयोग जरूरतमंद लोगों के बीच मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए करना चाह रही है, जहां हाल के हफ्तों में भोजन, ईंधन, पीने के पानी और दवाओं की कमी और स्थिति बदतर हो चुकी है।

Israel-Hamas War

संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों ने बड़े पैमाने पर बीमारी फैलने की चेतावनी दी है, जिससे गाजा में मृत्यु दर बढ़ सकती है। वहीं, गाजा पट्टी का उत्तरी हिस्से का कुछ हिस्सा हफ्तों तक बाहरी मदद से कटा रहा, जिसे संयुक्त राष्ट्र के एक प्रवक्ता ने "पृथ्वी पर नर्क" करार दिया है।

गाजा बना धरती का नर्क!

गाजा में मानवीय स्थिति वास्तव में कैसी है? आइये समझते हैं।

गाजा की 21 लाख की आबादी में से 17 लाख से ज्यादा लोगों के आंतरिक रूप से विस्थापित होने का अनुमान लगाया गया है। संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय (ओसीएचए) के मुताबिक, उनमें से लगभग 10 लाख, संयुक्त राष्ट्र फिलिस्तीनी शरणार्थी एजेंसी (यूएनआरडब्ल्यूए) द्वारा संचालित कम से कम 156 आश्रय स्थलों में रह रहे हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, आश्रय स्थलों में काफी ज्यादा भीड़ है और वो अपनी क्षमता से चार गुना से भी ज्यादा भर चुके हैं। हाल के दिनों में बड़ी संख्या में गाजा निवासी, इजरायली बमबारी से बचने के लिए दक्षिण की ओर भाग गए हैं। हालांकि, इजरायली हवाई हमलों से दक्षिण भी प्रभावित हुआ है, जिसमें गैर-लड़ाके मारे गए और घायल हुए हैं।

ज्यादातर विस्थापित पुरुष और बड़े लड़के आश्रय स्थलों की बाहरी दीवारों के बगल में खुले में सो रहे हैं। ओसीएचए ने कहा, कुछ परिवारों ने खान यूनिस में एक आश्रय स्थल के बाहर तंबू लगा लिया है।

अस्पतालों के क्या हैं हालात?

बमबारी और ईंधन की कमी के कारण, उत्तरी गाजा में कोई भी अस्पताल सामान्य रूप से काम नहीं कर रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक, ओसीएचए का कहना है, कि दक्षिण में 11 में से केवल आठ अस्पताल कार्यात्मक हैं और उनमें से केवल एक ही जटिल सर्जरी कर सकता है।

डब्ल्यूएचओ का कहना है, कि उसे तीन उत्तरी अस्पतालों को खाली कराने में मदद करने के लिए कहा गया है और उस योजना पर काम चल रहा है। ऑक्सफैम के अनुसार, पिछले महीने में इजरायल से घिरे गाजा में समय से पहले जन्म की संख्या लगभग एक तिहाई बढ़ गई है, क्योंकि माताओं को बढ़ते तनाव और आघात का सामना करना पड़ रहा है।

मानवीय सहायता के क्या हैं हाल?

राफ़ा क्रॉसिंग को सीमित सहायता आपूर्ति के लिए 21 अक्टूबर को फिर से खोल दिया गया, लेकिन गाजा में अन्य सभी क्रॉसिंग बंद हैं।

23 नवंबर को मिस्र से मानवीय आपूर्ति ले जाने वाले कुल 80 ट्रकों ने गाजा पट्टी में प्रवेश किया। मिस्र ने कहा है, कि संघर्ष विराम शुरू होने पर प्रतिदिन 130,000 लीटर डीजल और चार ट्रक गैस गाजा पहुंचाई जाएगी, और सहायता के 200 ट्रक प्रतिदिन गाजा में प्रवेश करेंगे।

हाल के दिनों में ताजा ईंधन वितरण ने दक्षिणी गाजा में कुछ जल कुओं और पंपिंग स्टेशनों को परिचालन फिर से शुरू करने की अनुमति दी है। हालांकि, OCHA के अनुसार, उत्तर में पीने के पानी की गंभीर चिंताएं हैं, क्योंकि जहां जल अलवणीकरण संयंत्र और उत्तर में पानी की आपूर्ति करने वाली इज़राइली पाइपलाइन काम नहीं कर रही है, वहां की स्थिति विकराल हो चुकी है।

ओसीएचए का कहना है, कि क्षति और ईंधन की कमी के कारण अपशिष्ट जल उपचार संयंत्र पूरी क्षमता से काम नहीं कर रहे हैं और हाल के दिनों में राफा के पास सड़कों पर सीवेज बह गया है।

इजराइल मिस्र से गाजा में सीमित दैनिक मात्रा में ईंधन की अनुमति दे रहा है, जिसमें 23 नवंबर को 75,000 लीटर ईंधन भेजा गया है। वहीं, खाद्य वितरण, और अस्पतालों, पानी और स्वच्छता सुविधाओं, आश्रयों और अन्य महत्वपूर्ण सेवाओं में जनरेटर के संचालन का समर्थन करने के लिए यूएनआरडब्ल्यूए द्वारा ईंधन वितरित किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+