Ex-Prince Andrew Arrested: किंग चार्ल्स के भाई एंड्रयू एपस्टीन हंगामे के बीच हुए गिरफ्तार, क्या है पूरा मामला?

Ex-Prince Andrew arrested: ब्रिटेन के पूर्व शाही सदस्य भाई एंड्रयू माउंटबेटन-विंडसर (Andrew Mountbatten-Windsor) को 'मिसकंडक्ट इन पब्लिक ऑफिस' के शक में गिरफ्तार किया गया है। गुरुवार (19 फरवरी) सुबह करीब 8 बजे Wood Farm स्थित उनके आवास के बाहर बिना नंबर प्लेट वाली पुलिस गाड़ियां और सादे कपड़ों में अधिकारी नजर आए। एंड्रयू का आज 19 फरवरी को जन्मदिन भी है।

Thames Valley Police ने बयान जारी कर बताया कि 60 से अधिक उम्र के एक व्यक्ति को नॉरफॉक से हिरासत में लिया गया है और बर्कशायर व नॉरफ़ॉक में कई ठिकानों पर तलाशी ली जा रही है। आरोपी फिलहाल पुलिस कस्टडी में है।

Ex-Prince Andrew arrested

यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब टेम्स वैली पुलिस पूर्व शाही सदस्य पर लगे उन आरोपों की जांच कर रही है, जिनमें कहा गया है कि उन्होंने दोषी यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन के साथ कथित तौर पर संवेदनशील जानकारी साझा की थी।

हालांकि एंड्रयू ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है और किसी भी तरह की गलत हरकत से इनकार किया है। पिछले साल ही उनसे 'प्रिंस' की उपाधि वापस ले ली गई थी। इसके साथ ही उन्हें विंडसर स्थित रॉयल लॉज आवास भी खाली करना पड़ा था।

एपस्टीन कनेक्शन की जांच तेज

मामला अमेरिकी अरबपति और दोषी यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़े कथित संबंधों को लेकर है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि जब एंड्रयू ब्रिटेन के ट्रेड एनवॉय थे, तब क्या उन्होंने एपस्टीन के साथ कोई संवेदनशील जानकारी साझा की थी।

इसके अलावा यह आरोप भी सामने आया है कि एक महिला को कथित तौर पर एपस्टीन द्वारा ब्रिटेन लाया गया था, ताकि उसकी एंड्रयू से मुलाकात हो सके। इन आरोपों की पहले समीक्षा की जा रही थी, लेकिन अब औपचारिक जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस का बयान और आगे की कार्रवाई

असिस्टेंट चीफ कॉन्स्टेबल ओलिवर राइट ने कहा कि आरोपों का विस्तृत आकलन करने के बाद आधिकारिक जांच शुरू की गई है। उन्होंने साफ किया कि जांच की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखना प्राथमिकता है।

एपस्टीन फाइल्स विवाद पहले से ही अंतरराष्ट्रीय सुर्खियों में है। ऐसे में एंड्रयू की गिरफ्तारी ने मामले को और गंभीर बना दिया है। फिलहाल सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि जांच में आगे क्या खुलासे होते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+