पाकिस्तान के Ex आर्मी चीफ की अफगानी शख्स ने कैमरे के सामने 'उतारी पैंट', फ्रांस में छुट्टी बिता रहे थे बाजवा
अफगानिस्तान के अवाम में पाकिस्तान के खिलाफ भारी गुस्सा भरा हुआ है, जो अकसर दिखता रहता है। अफगानों का मानना है, कि उनकी देश की बर्बादी के लिए पाकिस्तान जिम्मेदार है।

Pakistan News: पाकिस्तान में आर्मी चीफ के पद से रिटायर होने वाले जनरल्स देश छोड़कर बाहर निकल जाते हैं और पिछले साल नवंबर में रिटायर होने वाले आर्मी चीफ जनरल कमर जावेद बाजवा भी फ्रांस में छुट्टियां मना रहे हैं।
लेकिन, जनरल कमर जावेद बाजवा ने सोचा नहीं होगा, कि एक शख्स कैमरे के सामने उन्हें बेइज्जत कर सकता है। कमर जावेद बाजवा की बेइज्जति का ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा है, जिसमें देखा जा रहा है, कि एक शख्स उनके मुंह पर गालियां दे रहा है।
वीडियो में दिख रहा है, कि कमर जावेद बाजवा अपनी पत्नी के साथ फ्रांस के एनेसी शहर में बैठे हुए हैं और उस दौरान एक शख्स उनके साथ गाली-गलौच कर रहा है।
वीडियो में दिख रहा है, कि कमर जावेद बाजवा भी शुरूआत में उस शख्स की बातों का जवाब देते हैं, लेकिन फिर उनके मुंह से बोल फुटने बंद हो जाते हैं। कमर जावेद बाजवा, उस शख्स को पुलिस को बुलाने की धमकी देते हैं, जिसपर उस शख्स को ये कहते हुए सुना जा सकता है, कि 'पुलिस को बुलाना है तो बुला लो।'
जैसे ही कमर जावेद बाजवा की पुलिस बुलाने वाली धमकी फेल होती है, वो अपनी पत्नी की तरफ देखने लगते हैं, इस बीच वो शख्स कमर जावेद बाजवा को जमकर खरी खोटी सुनाता है और अफगानिस्तान को बर्बाद करने के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराता है।
पाकिस्तान के खिलाफ अफगानों में नफरत
वीडियो देखने से साफ पता चलता है, कि पाकिस्तानियों के खिलाफ आम अफगानों में किस हद तक नफरत भरी हुई है। अफगानिस्तान के लोगों का मानना है, कि उनके देश की बर्बादी में सबसे बड़ा हाथ पाकिस्तान का है और पाकिस्तान की सेना ने उनके देश को बर्बाद कर दिया है।
इसीलिए, दुनिया किसी भी कोने में बसे अफगान, जैसे ही पाकिस्तानियों से मिलते हैं, वो मारपीट तक पर उतारू हो जाते हैं। अफगानिस्तान-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच के दौरान भी अफगानिस्तान के क्रिकेटर, पाकिस्तानी क्रिकेटर से मारपीट करने के लिए उतारू हो जाते हैं।
पाकिस्तान में कई लोगों ने बाजवा के साथ की गई गाली गलौच का वीडियो शेयर किया है और लिखा है, कि पूर्व आर्मी चीफ के साथ बुरा बर्ताव किया गया है।
आपको बता दें, कि अफगानिस्तान पर जब तालिबान ने अगस्त 2021 में कब्जा किया था, उस वक्त कमर जावेद बाजवा ही पाकिस्तान के आर्मी चीफ थे और तालिबान के काबुल पर नियंत्रण के बाद आईएसआई चीफ फैज हमीद ने काबुल का दौरा किया था, जिसका अफगानों भारी विरोध किया था। अफगानिस्तान के लोग लगातार, पाकिस्तान को आतंकवादी मुल्क ठहराने की मांग करते रहते हैं।
वहीं, बात अगर कमर जावेद बाजवा की करें, तो वो साल 2016 में पाकिस्तान के आर्मी चीफ बने थे और साल 2019 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इमरान खान ने उनके कार्यकाल को 3 सालों के लिए बढ़ा दिया था, मगर वो इमरान खान के लिए अच्छा साबित नहीं हुआ। इमरान खान कई बार आरोप लगा चुके हैं, कि बाजवा ने ही साजिश करते उन्हें सत्ता से बेदखल कर दिया।
Recommended Video

कमर जावेद बाजवा पर अरबों रुपये के घोटाले का आरोप लगाया गया था, जिसकी जांच करवाने से पाकिस्तान की फौज ने इनकार कर दिया। रिपोर्ट्स में कहा गया था, कि बाजवा के हर रिश्तेदार, जो काम कुछ नहीं करते हैं, लेकिन वो अरबपति हैं।












Click it and Unblock the Notifications