डोनाल्ड टस्क ने की घोषणा, यूरोपीय संघ ने ब्रेक्जिट की समयसीमा बढ़ाकर 31 जनवरी की
लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के लिए एक राहत की खबर आई है। यूरोपीय संघ ने ब्रेक्जिट की समयसीमा को बढ़ाकर 31 जनवरी तक करने पर मंजूरी दे दी है। इस बात की घोषणा यूरोपीय काउंसिल के अध्यक्ष डोनाल्ड टस्क ने की है। बीते हफ्ते बोरिस जॉनसन की मुश्किलें काफी बढ़ गई थीं।
जब ब्रिटेन और यूरोपीय संघ के बीच एक नए समझौते पर सहमति बनी थी लेकिन इसके बाद ब्रितानी संसदों ने इस समझौते के विरोध में मतदान किया था। जिसके बाद ब्रितानी सरकार को एक बार फिर यूरोपीय संघ को पत्र भेजकर ब्रेक्जिट के लिए और मोहलत देने की गुजारिश करनी पड़ी थी।
ब्रेक्जिट को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री थेरेसा मे के समय से ही कई बार प्रश्न खड़ा होता रहा है। इस बार ये तयसीमा 31अक्टूबर थी। इस तयसीमा में ब्रिटेन को यूरोपीय संघ के अलग करने के अपने वादे के तहत ही जॉनसन ने प्रधानमंत्री का पद ग्रहण किया था। लेकिन उन्हें ये जितना आसान लग रहा था, उतना है नहीं।
बता दें ब्रक्जिट को लेकर साल 2016 में एक जनमतसंग्रह करवाया गया था। जिसमें 52 प्रतिशत लोगों ने ब्रेक्टिज के पक्ष में वोट दिया था। जिसके बाद सत्ताधारी कंजर्वेटिव पार्टी ने कहा था कि जनता के आदेश का पालन किया जाएगा। फिर साल 2017 में जब फिर चुनाव हुए, तब लेबर पार्टी ने भी अपने मेनिफेस्टो में यही बात कही थी।
ईयू सदस्यों से मुलाकात के दौरान पीएम ने कहा, आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस होना चाहिए