ये हैं यूरोप की सबसे बुजुर्ग महिला एम्मा, उम्र 114 साल

1889 में उत्तरपश्चिमी पीडमोंट क्षेत्र के पहाड़ी गांव सिविएस्को में जन्मी एम्मा हर दिन दो कच्चा और एक पका हुआ अंडा खाती हैं। यह सलाह किशोरवस्था में उन्हें एक चिकित्सक ने दी थी। एम्मा शादी के बाद लोम्बार्डी क्षेत्र में आ गईं जहां वह 75 साल की उम्र में सेवानिवृत्त होने तक दर्जी के तौर पर काम करती रहीं।
वह आठ बच्चों की मां बनीं। उनके एक बच्चे की सात महीने बाद ही मौत हो गई थी। एम्मा अपनी लंबी उम्र का श्रेय लंबे समय से चली आ रही नियमित दिनचर्या को देती हैं। वह सुबह छह बजे उठती हैं और रात में सात बजे से पहले बिस्तर पर चली जाती हैं। वह नाश्ते में दूध और बिस्किट, पूरे दिन में तीन अंडे, दोपहर के खाने में पास्ता और कीमा और रात के खाने में दूध लेती हैं।












Click it and Unblock the Notifications