यूरोप: टूट सकता है गर्मी का 41 साल का रिकॉर्ड

Europe
EPA
Europe

यूरोप इन दिनों भीषण गर्मी से जूझ रहा है लेकिन मौसम का पूर्वानुमान करने वालों के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी का रिकॉर्ड टूट सकता है.

यूरोप में सबसे ज़्यादा गर्मी पड़ने का रिकॉर्ड साल 1977 के जुलाई महीने का है तब ग्रीस के एथेंस शहर में 48 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था.

स्पेन और पुर्तगाल में तापमान बढ़ रहा है. अफ़्रीका से आ रही गर्म हवाओं को इसका मुख्य कारण माना जा रहा है.

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यूरोप के कुछ हिस्सों में गर्मी अभी और बढ़ सकती है. यहाँ तक कि यूरोप में गर्मी का 41 साल पुराना रिकॉर्ड भी टूट सकता है.

https://twitter.com/bbcweather/status/1024948306617741312

स्पेन की राष्ट्रीय मौसम सेवा ने कम से कम रविवार तक की चेतावनी जारी की है. उनका कहना है कि आने वाले दिनों में गर्म हवाएं 'विशेष रूप से तीव्र' होंगी.

यूरोप में मौसम संबंधी चेतावनी जारी करने वाले 'मेटोअलार्म समूह' ने पहले ही पुर्तगाल और स्पेन के कुछ इलाक़ों के लिए 'रेड वॉर्निंग' जारी कर दी है.

बीबीसी के लिए मौसम का पूर्वानुमान करने वाले निक मिलर ने कहा, "ख़तरनाक और संभावित रूप से रिकॉर्ड तोड़ने वाली गर्मी आने वाले दिनों में तापमान को 40 के ऊपरी आंकड़ों तक ले जा सकती है. माना जा रहा है कि शुक्रवार और शनिवार सबसे ज़्यादा गर्म दिन रहने वाले हैं."


गर्मी का रिकॉर्ड

  • पुर्तगाल: 47.4 डिग्री सेल्सियस (2003 में)
  • स्पेन: 47.3 डिग्री सेल्सियस (जुलाई, 2017 में)
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+