इमैनुएल मैक्रों गणतंत्र दिवस पर भारत के मेहमान होंगे, फ्रांस के राष्ट्रपति ने स्वीकार किया पीएम मोदी का न्यौता

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों 2024 के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। उन्होंने पीएम मोदी का न्योता स्वीकार कर लिया है। इससे पहले भारत ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन को आमंत्रित किया था, लेकिन उन्होंने व्यस्तता का बहाना बनाकर नई दिल्ली आने से इनकार कर दिया था।

जानकारी के मुताबिक फ्रांस के राष्ट्रपति भवन की ओर से कहा गया है कि फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों 26 जनवरी को भारत का दौरा करेंगे। इस दौरान वह नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

macron-will-be-india-guest-on-republic-day

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वर्ष जुलाई में फ्रांसीसी राष्ट्रीय दिवस समारोह में सम्मानित अतिथि थे। मैक्रों गणतंत्र दिवस पर भारत आने वाले छठवें फ्रांसीसी नेता होंगे। फ्रांस को भारत के गणतंत्र दिवस परेड के लिए सबसे ज्यादा संख्या में निमंत्रण प्राप्त करने वाले एकमात्र देश के रूप में अद्वितीय गौरव प्राप्त है।

सबसे पहले 1976 में फ्रांसीसी प्रधानमंत्री जैक्स शिराक भारत के गणतंत्र दिवस समारोह के लिए मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित होने वाले पहले फ्रांसीसी नेता बने थे। इसके बाद 1980 में राष्ट्रपति वैलेरी गिस्कार्ड डी'एस्टेंग, 1998 में राष्ट्रपति जैक्स शिराक, 2008 में राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी, 2016 में राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद गणतंत्र दिवस पर बतौर मुख्य अतिथि भारत आए थे।

बता दें कि इस साल की शुरुआत में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी भारत के गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि थे। हर साल, भारत अपने गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के लिए विदेशी रानेताओं को आमंत्रित करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+