अपने बयान से फिर पलटे एलन मस्क, मैनचेस्टर यूनाइटेड खरीदने पर लिया U-Turn

वाशिंगटन, 17 अगस्तः दुनिया के सबसे रईस शख्स और टेस्ला के CEO एलन मस्क ने एक और लापरवाही वाला बयान दिया है। बुधवार को 36 हजार करोड़ की मार्केट वैल्यू वाले फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड खरीदने का ऐलान करने के बाद एक बार फिर वह अपने बयान से पलट गए। ऐलान के महज चार घंटे बाद उन्होंने कहा कि वह तो मजाक कर रहे थे।

कुछ घंटे पहले ही की थी क्लब खरीदने की बात

कुछ घंटे पहले ही की थी क्लब खरीदने की बात

मैन्चेस्टर यूनाइटेड के कुछ प्रशंसकों ने जो अपने क्लब के गिरते स्तर से चिंतित थे, एलन मस्क से क्लब खरीदने पर विचार करने का आग्रह किया था। इसके बाद एलन मस्क ने ट्वीट करते हुए लिखा,'मैं मैनचेस्टर यूनाइटेड खरीद रहा हूं, आपका स्वागत है।' इससे पहले उन्होंने लिखा, यह बहुत ही स्पष्ट है कि मैं आधा रिपब्लिकन पार्टी का समर्थन करता हूं और आधा डेमोक्रेटिक पार्टी का। इस ट्वीट के बाद उन्होंने एक और पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, मैं मैनचेस्टर यूनाइटेड खरीद रहा हूं, आपका स्वागत है।

मस्क बोले- ये बस मजाक था

मस्क बोले- ये बस मजाक था

मस्क के इस ट्वीट पर यूजर्स ने कई सवाल दागे। इसके कुछ समय बाद ही एलन मस्क अपनी बात से पलट गए और बोले कि वह मजाक कर रहे थे। जिस ट्विटर पर उन्होंने यह मजाक किया, उसे खरीदने की डील करके भी वह कैंसल कर चुके हैं। फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड और ट्विटर डील के अलावा पहले भी एलन मस्क अपने गैरजिम्मेदार ट्वीट के लिए चर्चित रहे हैं।

मस्क पहले भी करते रहे हैं ऐसे मजाक

मस्क पहले भी करते रहे हैं ऐसे मजाक

मस्क का अपरंपरागत होने और अपमानजनक ट्वीट करने का लंबा इतिहास रहा है। इसलिए कभी-कभी इस बात का अनुमान लगाना मुश्किल हो जाता है कि कब मस्क मजाक कर रहे हैं और कब वे अपनी बातों को लेकर गंभीर हैं। आपको बता दें कि अप्रैल में ट्वीटर खरीदने का ऐलान करने के कुछ समय बाद ही उन्होंने कोल्ड ड्रिंक कंपनी कोका-कोला खरीदने का ऐलान कर दिया था। हालांकि इसे मजाकिया लहजे में कहा गया था।

सबसे प्रसिद्ध टीमों में से एक है मैनचेस्टर यूनाइटेड

सबसे प्रसिद्ध टीमों में से एक है मैनचेस्टर यूनाइटेड

आपको बता दें कि, मैनचेस्टर यूनाइटेड विश्व के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल क्लबों में से एक रहा है और ये क्लब रिकॉर्ड 20 बार इंग्लैंड में चैंपियन रह चुका है। इसके साथ ही विश्व में सबसे प्रतिष्ठित माने जाने वाले क्लब प्रतियोगिता यूरोपीय कप भी तीन बार जीत चुका है। हालांकि, पिछले कुछ सालों से मैनचेस्टर यूनाइटेड के प्रदर्शन का ग्राफ लगातार नीचे गया है और इस क्लब के फैन्स ने इसके अमेरिकी मालिक ग्लेजर के खिलाफ भारी प्रदर्शन किए हैं।

बेहद मंहगा क्लब है मैनचेस्टर यूनाइटेड

बेहद मंहगा क्लब है मैनचेस्टर यूनाइटेड

आपको बता दें कि, ग्लेजर ने मैनचेस्टर यूनाइटेड को साल 2005 में 790 मिलियन पाउंड यानि 955.51 मिलियन डॉलर में खरीदा था। वहीं, अगर इस क्लब की व्यापारिक पूंजी की बात करें, तो एलन मस्क के ऐलान से पहले तक मैनचेस्टर यूनाइटेड की व्यापारिक पूंजी करीब 2.08 अरब डॉलर थी। मस्क के मैनचेस्टर यूनाइटेड क्लब खरीदने और मुकरने के पोस्ट पर ग्लेजर परिवार की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+