Elon Musk के ट्विटर 'मालिक' बनने के मंसूबे को चुनौती, Jack Dorsey Bluesky से करेंगे मुकाबला
Jack Dorsey Bluesky एप्लिकेशन से अब Elon Musk के Twitter का मुकाबला करेंगे। उन्होंने कहा, सोशल मीडिया मालिक बनने के मंसूबे का मुकाबला किया जाएगा। Elon Musk Twitter Jack Dorsey Bluesky social media application beta testin
Elon Musk Twitter में मालिक बनकर आए हैं। सामान्य समझ में मस्क का ट्विटर में आना ऐसे ही देखा-समझा जा रहा है। रिपोर्ट्स में ये भी कहा जा रहा है कि ट्विटर में काम कर रहे कर्मचारियों को मस्क के स्वामित्व वाले ट्विटर के विकल्प की तलाश है ? ऐसे में पूर्व सीईओ जैक डोर्सी की घोषणा उम्मीद बंधाने वाली है। डोर्सी ने कहा, उनके पास ट्विटर में काम करने वाले सभी लोगों के लिए कुछ न कुछ है। Elon Musk के ट्विटर 'मालिक' बनने के मंसूबे को चुनौती देते हुए Jack Dorsey Bluesky से मुकाबला करेंगे।

ट्विटर का विकल्प तलाश रहे, आई अच्छी खबर !
टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ट्विटर पर नियंत्रण पा चुके हैं। ट्विटर सीईओ पराग अग्रवाल और नेड सेगल को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। ऐसे में मस्क के मालिक बनने से नाखुश और माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर का विकल्प तलाश रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है।

ट्विटर पर मस्क का नियंत्रण
समाचार एजेंसी ANI ने पीपल की रिपोर्ट के हवाले से बताया कि ट्विटर के सह-संस्थापक जैक डोर्सी एक नए सोशल मीडिया एप्लिकेशन का बीटा वर्जन का ट्रायल कर रहे हैं। मस्क ने गुरुवार को ट्विटर पर नियंत्रण हासिल किया। इससे एक हफ्ते पहले, डोर्सी ने घोषणा कर दी थी कि उनका विकेन्द्रीकृत सोशल मीडिया ऐप ब्लूस्काई (decentralized social app Bluesky) बीटा टेस्टर तलाश रहा है।

प्रोटोकॉल डेवलप करना मुश्किल प्रक्रिया
जैक डोर्सी की ब्लूस्काई ने पिछले मंगलवार को जारी बयान में कहा, अगला कदम प्रोटोकॉल का परीक्षण शुरू करना है। वितरित किया जा चुका प्रोटोकॉल डेवलप करना एक मुश्किल प्रक्रिया है। Bluesky के मुताबिक नेटवर्क डिप्लॉय होने के बाद कई पार्टियों से समन्वय जरूरी होता है। ऐसे में ब्लू स्काई मुद्दों को सुलझाने के लिए निजी बीटा वर्जन शुरू करने जा रहा है।

Bluesky का ओपन बीटा वर्जन भी जारी होगा
Bluesky के बयान में कहा गया कि बीटा वर्जन टेस्ट के दौरान प्रोटोकॉल विनिर्देशों को दोहराया जाएगा। यह कैसे काम करता है ? इसके बारे में विवरण भी शेयर किया जाएगा। कंपनी ने कहा, ब्लू स्काई बीटा वर्जन तैयार होने के बाद ओपन बीटा वर्जन जारी किया जाएगा। कंपनी की ओर से बीटा वर्जन में साइन अप करने के लिए बीटा टेस्ट प्रतीक्षा सूची लिंक भी शेयर किया गया।

Bluesky शब्द का मतलब
ट्विटर का मुकाबला करने वाला नया ऐप ब्लू स्काई एक ऑथेंटिकेटेड ट्रांसफर प्रोटोकॉल (एटी प्रोटोकॉल) का उपयोग करेगा। इसमें सिंगल साइट के बजाय कई साइटों की मदद से चलने वाला फ़ेडरेटेड सोशल नेटवर्क काम करता है। ब्लू स्काई के बयान में कहा गया है कि Bluesky शब्द का मतलब संभावनाओं का विस्तृत आसमान या खुली जगह है। ट्विटर के सह संस्थापक जैक डोर्सी के मुताबिक प्रोजेक्ट के आकार लेने से पहले मूल नाम ब्लू स्काई ही था। यही हमारी कंपनी का नाम बना भी है।

मालिक बनने की सोच का मुकाबला
जैक डोर्सी ने बताया, हम ब्लूस्काई एप्लिकेशन बना रहे हैं क्योंकि यह एटी प्रोटोकॉल पर आधारित होगा। संभावनाओं से भरी दुनिया वाला पोर्टल ब्लू स्काई के बारे में डोर्सी ने पिछले हफ्ते ट्विटर पर बताया था कि ब्लूस्काई "किसी भी ऐसी कंपनी का मुकाबला करने का इरादा रखता है जो सोशल मीडिया के अंतर्निहित बुनियादी सिद्धांतों या इसका उपयोग करने वाले लोगों के डेटा के मालिक बनने की कोशिश कर रहा हो।

जैक डोर्सी ट्विटर से पांच महीने पहले अलग हुए
Bluesky की शुरुआत 2019 में हुई थी। सोशल मीडिया दिग्गज ट्विटर ने समान विकेन्द्रीकृत अवधारणा विकसित करने के मकसद से इसकी स्थापना की थी। डोर्सी ने मई 2022 में ट्विटर के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया था। नवंबर 2021 में Jack Dorsey ने ट्विटर के सीईओ का पद छोड़ दिया था।












Click it and Unblock the Notifications