मार्क जुकरबर्ग से करेंगे केज फाइट.. Elon Musk ने शुरू की फाइटर के साथ ट्रेनिंग, जानें कैसी होगी लड़ाई?
Elon Musk Cage Fight Training: दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क और फेसबुक से संस्थापक मार्क जुगरबर्ग के बीच होने वाली केज-फाइट का क्रेज दुनिया में लोगों के सिर पर चढ़ रहा है और फाइट जीतने के लिए, दोनों ही दिग्गजों ने ट्रेनिंग भी शुरू कर दी है।
एलन मस्क ने मार्क जुकरबर्ग के खिलाफ अपनी केज फाइट के लिए प्रशिक्षित करने के लिए प्रसिद्ध एमएमए फाइटर जॉर्जेस सेंट-पियरे के प्रस्ताव को भी स्वीकार किया है। लेकिन, आज एलन मस्क की ट्रेनिंग की पहली तस्वीर सामने आई है, जिसमें वो पॉपुलर पॉडकास्टर और AI रिसर्चर लेक्स फ्रिडमैन के साथ फाइट कर रहे हैं। लेक्स फ्रिडमैन ने एलन मस्क के साथ फाइट ट्रेनिंग की तस्वीरें शेयर की हैं।

एलन मस्क-जुकरबर्ग में केज फाइट
टेक्नोलॉजी सेक्टर के दोनों दिग्गज अरबपतियों ने पिछले हफ्ते "केज फाइट" के लिए सहमति जताई थी। पिछले हफ्ते ये चैलेंज उस वक्त शुरू हुआ, जब मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने दुनिया के सबसे रईस सख्स और ट्विटर बॉस एलन मस्क का केज फाइट चैलेंज स्वीकार कर लिया। इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर मार्क जुकरबर्ग ने एलन मस्क से इस फाइट की जगह बताने को कहा था।
इंस्टाग्राम पर एलन मस्क के हालिया ट्वीट का जवाब देते हुए फेसबुक के सह-संस्थापक जुरकबर्ग ने कहा, 'सेंड मी लोकेशन।' यानी मुझे केज फाइट की लोकेशन भेजें। इसके बाद एलन मस्क ने दो शब्दों में इसका जवाब दिया: 'वेगास ऑक्टागन।'
दरअसल, कुछ समय पहले मेटा ने ट्विटर जैसा प्लेटफॉर्म 'थ्रेड' लॉन्च करने की बात कही थी। जबकि, पिछले साल ही एलन मस्क ने ट्विटर का अधिग्रहण किया था, लिहाजा उनके ऐप को टक्कर देने कोई और सोशल मीडिया ऐप आए ये वे कैसे बर्दाश्त करते!
वहीं, डेली मेल ने मेटा के ट्विटर जैसा प्लेटफॉर्म लाने से जुड़ी एक रिपोर्ट पब्लिश कर दी। इसकी हेडलाइन थी- 'मार्क जुकरबर्ग मास्टरप्लान टु किल ऑफ ट्विटर रिवील्ड।" यानि मार्क जुकरबर्ग के अपने प्रतिद्वंदी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर को खत्म करने का मास्टरप्लान तैयार कर लिया है।
ALX नाम के ट्विटर यूजर ने इसका स्क्रीनशॉट ट्विटर पर शेयर किया था। इस स्क्रीनशॉट पर रिएक्ट करते हुए एलन मस्क ने जुकरबर्ग को चिढ़ाने के लिए 'ज़क माई 👅' लिख दिया। एलन मस्क ने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा, कि "मुझे यकीन है कि दुनिया बिना किसी अन्य विकल्प के केवल जुक के अधीन होने का इंतजार नहीं कर सकती।"
इसके बाद मारियो नाफवाल नाम के एक ट्विटर हैंडल से जुकरबर्ग के नए प्लेटफॉर्म से जुड़ी और डीटेल्स शेयर की गई। इसमें कहा गया, कि मेटा वही कंपनी है जिसने स्नैपचैट, टिकटॉक, स्टम्बलअपॉन, फोरस्क्वेयर, बेरियल और क्लबहाउस की कॉपी की है, ऐसे में ट्विटर को मेटा से सावधान रहना चाहिए।
क्या होती है केज फाइट?
केज फाइट को दुनिया के खेल प्रेमी काफी पसंद करते हैं। खासकर अमेरिका और पश्चिमी देशों में केज फाइट काफी प्रसिद्ध है। केज फाइट के दौरान दो फाइटर एक पिंजरे के अंदर लड़ते हैं।
केज फाइट के दौरान फाइटर, कराटे, मार्शल आर्ट, बॉक्सिंग, कुश्ती, जु जित्सु और मय थाई तकनीकों का भी इस्तेमाल अपने विरोधी फाइटर को पटखनी देने के लिए करता है।
वहीं, एलन मस्क की तस्वीर को ट्वीट करते हुए फ्रीडमैन ने लिखा, कि "मैंने एलन मस्क के साथ अचानक एक ट्रेनिंग सेशन किया है।" उन्होंने आगे लिखा, कि "कुछ घंटों के लिए, मैं पैरों और जमीन पर एलन मस्क की ताकत, शक्ति और कौशल से बेहद प्रभावित हूं। ये काफी अजीब था। एलन और मार्क को मार्शल आर्ट करते हुए देखना वास्तव में प्रेरणादायक है, लेकिन मुझे लगता है कि अगर वे मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण लें, लेकिन पिंजरे में लड़ाई न करें, तो दुनिया को कहीं बेहतर सर्विस मिलेगी। जैसा कि एलन कहते हैं, सबसे मनोरंजक परिणाम की संभावना सबसे अधिक होती है... चाहे कुछ भी हो, मैं उनके लिए मौजूद हूं।"












Click it and Unblock the Notifications