Elon Musk: 1200 कर्मचारियों के सामूहिक इस्तीफे से घबराए एलन मस्क, इमरजेंसी में लिया बड़ा फैसला

44 अरब डॉलर में ट्विटर खरीदने वाले एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के दिवालिया होने की संभावना जताई है। एलन मस्क ने ट्विटर के कर्मचारियों को एक कॉल पर बताया कि वह दिवालिएपन से इंकार नहीं कर सकते।

Elon Musk news: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर खरीदने के बाद एलन मस्क ने पहले सैकड़ों कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया और फिर बचे हुए कर्मचारियों के लिए हर दिन 12 घंटे काम करना अनिवार्य कर दिया, जिसके बाद ट्विटर में खलबली मच गई और एक साथ 1200 कर्मचारियों ने ट्विटर से इस्तीफा दे दिया है, जिससे घबराए एलन मस्क ने आनन-फानन कर्मचारियों की बैठक बुलाई है।

इस्तीफे से घबराए एलन मस्क

इस्तीफे से घबराए एलन मस्क

ट्विटर के सैकड़ों कर्मचारियों के इस्तीफा देने के एक दिन बाद ट्विटर के नये मालिक एलन मस्क ने कर्मचारियों को एक एसओएस भेजा है, जिसमें उन्होंने ट्विटर सॉफ्टवेयर कोड में काम करने वाले सभी इंजीनियरों को बुलाया है। अपने ईमेल में एलन मस्क ने लिखा है कि, 'जो कोई भी सॉफ्टवेयर का काम करते हों, कृपया आज दोपहर 2 बजे 10वीं मंजिल पर रिपोर्ट करें।' अपने ईमेल में एलन मस्क ने सॉफ्टवेयर इंजीनियरों को सैन फ्रांसिस्को आने और व्यक्तिगत रूप से ट्विटर कार्यालय में आने के लिए कहा है। एलन मस्क ने सिर्फ उन्हीं कर्मचारियों को ऑफिस नहीं आने की छूट दी है, जो या तो पारिवारिक इमरजेंसी में हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, एलन मस्क ने इंजीनियरों से कहा है कि, उन्होंने पिछले 6 महीने में कोडिंग के दौरान जो भी काम किया है, उसका बुलेट प्वाइंट रिपोर्ट जमा करें। इसके साथ ही उन्होंने कर्मचारियों से अपने काम का 10 स्क्रीनशॉट भी भेजने को कहा है।

मस्क के ईमेल का मकसद?

मस्क के ईमेल का मकसद?

एलन मस्क ने जो अपने कर्मचारियों को मेल भेजा है, उसमें उन्होंने कहा है, कि वो इंजीनियरों के साथ इसलिए आमने-सामने की मुलाकात करना चाहते हैं, ताकि उन्हें "ट्विटर टेक स्टैक को समझने" में मदद मिले। माना जा रहा है, कि एलन मस्क इंजीनियरों के साथ तालमेल बिठाने के लिए ऐसा करने वाले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, कर्मचारियों ने सामूहिक इस्तीफा उस वक्त देना शुरू किया है, जब एलन मस्क ने एक मेल में कर्मचारियों को 12 घंटे काम करने का आदेश दिया था, जिसके बाद कर्मचारियों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया। कर्मचारियों के इस्तीफे के बाद कई जगहों पर ट्विटर का ऑफिस भी बंद करना पड़ा। एलन मस्क ने अपने मेल में कर्मचारियों को लंबे वक्त तक काम करने या फिर नौकरी से हाथ धोने के बीच में एक ऑप्शन चुनने को कहा था, जिसके बाद कर्मचारियों ने इस्तीफा दे दिया। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, कम से कम 1,200 कर्मचारियों ने कल इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद ट्विटर में अफरातफरी का माहौल बन गया।

दिवालिया होने के कगार पर ट्विटर

दिवालिया होने के कगार पर ट्विटर

इससे पहले 44 अरब डॉलर में ट्विटर खरीदने वाले एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के दिवालिया होने की संभावना जताई थी। एलन मस्क ने ट्विटर के कर्मचारियों को एक कॉल पर बताया कि वह दिवालिएपन से इंकार नहीं कर सकते। ब्लूमबर्ग न्यूज ने बताया था कि, 44 बिलियन डॉलर में खरीदने के दो सप्ताह बाद क्रेडिट विशेषज्ञों का कहना है कि ट्विटर के फाइनेंस को एक अनिश्चित स्थिति में छोड़ दिया है। जानकारी के मुताबिक ट्विटर के दो अधिकारियों योएल रोथ और रॉबिन व्हीलर, जिन्होंने इसी बुधवार को एलन मस्क के साथ एक ट्विटर स्पेस चैट को मॉडरेट किया, उनमें से एक व्यक्ति ने इस्तीफा दे दिया है। ब्लूमबर्ग न्यूज ने बताया कि 44 अरब डॉलर के ट्विटर डील के दो हफ्ते बाद, अरबपति एलन मस्क ने एक कॉन्फ्रेंस कॉल पर अपने कर्मचारियों को चेतावनी दी थी, कि वह कंपनी के दिवालियापन होने से इनकार नहीं कर सकते हैं।

ट्विटर में हो चुके हैं कई बदलाव

ट्विटर में हो चुके हैं कई बदलाव

इससे पहले ट्विटर की मुख्य सुरक्षा अधिकारी ली किसनर ने ट्वीट किया कि उन्होंने इस्तीफा दे दिया है। मुख्य गोपनीयता अधिकारी डेमियन कीरन और मुख्य अनुपालन अधिकारी मैरिएन फोगार्टी ने भी इस्तीफा दे दिया है। वहीं, एलन मस्क ने कॉन्फ्रेंस कॉल पर आगे कर्मचारियों से कहा कि, ट्विटर को आगामी वित्तीय वर्ष में अरबों डॉलर का नुकसान उठाना पड़ सकता है। उन्होंने इससे पहले दावा किया था कि, उनके कार्यभार संभालने के बाद विज्ञापनदाताओं के हटने के कारण कंपनी को प्रतिदिन चार मिलियन डॉलर से अधिक का नुकसान हो रहा है। ट्विटर को हो रहे घाटे को देखते हुए एलन मस्क ने कंपनी के कर्मचारियों से सप्ताह में कम से कम 40 घंटे कार्यालय में रहकर काम करने को कहा था। उन्होंने कहा था कि, वर्क फ्रॉम होम जॉब की अनुमति किसी भी कर्मचारी को नहीं है। इसी बीच, नियामक संघीय व्यापार आयोग (एफटीसी) ने कहा कि वह गहरी चिंता के साथ ट्विटर के घटनाक्रम को देख रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+