Elon Musk ने अपने रॉकेट स्टारशिप SN10 ब्लास्ट का वीडियो किया शेयर, जानिए धमाके पर क्या कहा

एलन मस्क ने SN10 रॉकेट ब्लास्ट का स्लो मोशन वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने हिम्मत नहीं हारने की बात कही है।

वाशिंगटन: लंबे समय से अंतरक्षि का बादशाह बनने का सपने देखने वाले एलन मस्क को भले ही SN10 रॉकेट लॉन्चिंग में बड़ा धक्का लगा है मगर इसके बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी है। उनका हौसला यूं ही बरकरार है। एलन मस्क ने SN10 रॉकेट ब्लास्ट का वीडियो शेयर किया है और दुनिया के लिए दिलेर मैसेज दिया है। उनके वीडियो को लेकर भी लोगों की अलग अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रहीं हैं। कुछ लोग उन्हें दिलेर कह रहे हैं तो कुछ लोग उनके हौसले की तरफदारी कर रहे हैं।

Recommended Video

    SpaceX Starship SN10 की सफल Landing, फिर हुआ विस्फोट | Elon Musk | Mars | वनइंडिया हिंदी
    ELON MUSK

    रॉकेट ब्लास्ट का वीडियो

    एलन मस्कल की स्पेौस एक्स प्लोकरशन टेक्नोकलॉजीज कोर्पोरेशन (स्पेसएक्स) का नया और सबसे बड़ा रॉकेट अपनी तीसरी टेस्टस फ्लाइट में सफलतापूर्वक पहली बार धरती पर लैंड हो गया। लेकिन रॉकेट के लैंडिग के 8 मिनट बाद ही जोरदार धमाके के बाद आग लग गई। एलन मस्क ने वीडियो ट्वीटर पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा है वल्लाह। रॉकेट ने लैंड पैड पर आने से पहले 10 किलोमी‍टर की उड़ान भरी लेकिन लैंडिग करते ही धमाका हो गया और चारों ओर आग लग गई। रॉकेट में आग लगने से पहले ये सबसे बड़ा रॉकेट स्टांरशिप SN10 तीसरी टेस्ट फ्लाइट करने में सफल हुआ और सफल लैंडिंग किया जो एक अहम पड़ाव बताया जा रहा है।

    लैडिंग के 8 मिनट के अंदर ब्लास्ट

    स्टांरशिप SN10 पहली बार हवा में लगभग 10 किलोमीटर तक गया लेकिन धरती पर लैंड करने के 8 मिनट के अंदर ही धमाके के बाद आग के गोले में बदल गया और रॉकेट लॉन्च1पैड पूरी तरह जलकर राख बन गया। वेबसाइट के अनुसार स्पेॉसएक्सड ने रॉकेट की उड़ान को जैसे ही सफल बताया वैसे ही ये जमीन पर लैंड करने के 8 मिनट के अंदर ही धमाके के साथ आग के गोले में बदल गई। वहीं वैज्ञानिकों ने कहा ये रॉकेट तीन प्रयासों में पहली सफल लैंडिंग के साथ एक अहम पड़ाव पर पहुंचा है। स्पेसएक्स द्वारा कंपनी के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध कराए गए वीडियो फीड ने लैंडिंग के बाद के क्षणों को काट दिया।

    एलन मस्क 2023 तक करना चाहते हैं ये काम

    कंपनी पहली कक्षीय उड़ान के लिए स्टारशिप तैयार करने का काम कर रही है, जिसके इस साल के अंत में पूरा होने की संभावना है। इससे पहले मंगलवार को एलन मस्क ने एक वीडियो में कहा था कि मुझे पूरा यकीन है हम 2023 से पहले ही कई बार स्टारशिप के साथ ऑर्बिट तक पहुंचेंगे और फिर 2023 तक वहां इंसानों को पहुंचाना सुरक्षित होगा। मालूम हो अरबपति एलन मस्क2 स्पेसएक्स के संस्थापक हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+