‘चाह कर भी अब जंग नहीं रोक सकते पुतिन, कोशिश की तो हो जाएगी हत्या’, मस्क ने कहा- युद्ध के पीछे कोई और ताकत
टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने कहा कि उनका मानना है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने का दबाव है। एक्स पर हुई बातचीत में एलन मस्क ने ये भी दावा किया कि यदि पुतिन युद्ध से अब पीछे हटते हैं तो उनकी हत्या कर दी जाएगी।
दुनिया के सबसे रईस हस्तियों में से एक एलन मस्क ने अमेरिकी रिपब्लिकन सीनेटरों से कहा कि पुतिन चाहकर भी यूक्रेन जंग हार नहीं सकते। वो इसे खत्म भी नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि अगर पुतिन यूक्रेन में युद्ध से पीछे हटते हैं या युद्ध हार जाते हैं तो उनकी हत्या की जा सकती है क्योंकि उन पर युद्ध जारी रखने का दबाव है।

एनल मस्क ने दावा किया कि यदि रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने जंग से कदम पीछे खींचने की कोशिश की तो उन्हें मार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके पीछे दूसरी ताकते हैं जो पुतिन पर जंग लड़ते रहने का दबाव बना रही हैं।
मस्क ने कहा कि जिन लोगों को भी लगता है कि वो रूस में सत्ता बदल सकते हैं, वो गलत हैं। मैं उन्हें चेतावनी देना चाहता हूं कि पुतिन के बाद रूस का जो अगला लीडर होगा वो और कट्टर हो सकता है।
मस्क ने कहा कि जो कोई भी रूस में सत्ता परिवर्तन चाहते हैं उन्हें यह सोचना चाहिए कि वह कौन व्यक्ति है जो पुतिन को हटा सकता है, और क्या वो व्यक्ति शांति की कामना करेगा? शायद नहीं। क्योंकि जो कोई भी पुतिन की जगह लेगा वो पुतिन से भी अधिक कट्टर होगा।
मस्क ने कहा कि वे जंग समाप्त करने के पक्षधर हैं क्योंकि जंग की वजह से दोनों पक्ष के लोग जान गंवा रहे हैं। एक्स पर हुई इस चर्चा में मस्क के साथ विसकॉनसिन के रॉन जॉनसन, ओहायो के जेडी वैंस और उटाह के माइरक ली शामिल हुए थे।
इसके अलावा रिपब्लिकन पार्टी से पूर्व राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार विवेक रामास्वामी और क्राफ्ट वेंचर्स एलएलसी के सह-संस्थापक डेविड सैक्स ने भी इस चर्चा में हिस्सा लिया।
मस्क ने जंग में यूक्रेन की मदद के लिए अमेरिका की सीनेट में लाए गए बिल पर भी चर्चा की। एलन मस्क यूक्रेन जंग में अहम भूमिका निभाते आए हैं, क्योंकि उनकी स्टारलिंक सैटेलाइट सेवाओं का इस्तेमाल यूक्रेनी सेना ने किया था।
बातचीत के दौरान मस्क ने उन्हें रूस समर्थक कहने वाले लोगों की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि उनकी कंपनी ने यूक्रेन का समर्थन करने के लिए दूसरों की तुलना में अधिक काम किया है। मस्क ने कहा कि उनकी कंपनियों ने रूस को किसी और की तुलना में अधिक कमजोर करने का काम किया है।
एलन मस्क, जॉनसन के इस बयान से सहमत थे कि पुतिन, यूक्रेन जंग हारने नहीं जा रहे हैं। मस्क ने कहा कि जो भी लोग यूक्रेन की जीत की उम्मीद कर रहे हैं वो किसी काल्पनिक दुनिया में रह रहे हैं। मक्स ने यूक्रेन की सहायता करने वाले सीनेट बिल का विरोध करते हुए कहा कि कीव को मिल रही मदद से वो जंग को लंबा खींच रहे हैं मगर इससे उन्हें कुछ हासिल नहीं होने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications