एलन मस्क की मां ने किया खुलासा, बताया आखिर किससे है उनके बेटे को जान का खतरा, ट्विटर बॉस ने भी साझा की तस्वीर

एलन मस्क ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए अपने फॉलोअर्स से पूछा कि क्या कोई बता सकता है कि ये इंसान कौन है? पिछली रात लांस एंजेल्स में एक शख्स ने उनके बेटे lil X की कार का पीछा किया था।

elon musk threat

Image: elon musk Twitter

अरबपति कारोबारी एलन मस्क ने कुछ दिन पहले खुलासा किया था कि उनके 2 साल के बच्चे का पीछा किया जा रहा है। इसके बाद एलन मस्क ने उनकी यात्रा की ट्रैकिंग अपडेट देने वाले ट्विटर अकाउंट के ऑपरेटर को कानूनी कार्रवाई की धमकी दी थी। ट्विटर ने भी उस अकाउंट को सस्पेंड कर दिया था। एलन मस्क पहले भी लगातार अपने और उनके परिजनों की जान का खतरा होने की बात कहते रहे हैं। लेकिन अब एलन मस्क की मां ने इस संबंध में एक खुलासा करके लोगों को चौंका दिया है।

अरबपति ने किया विवादित ट्वीट

अरबपति ने किया विवादित ट्वीट

एलन मस्क की मां मेय मस्क ने एक अरबपति से अपने बेटे की जान का खतरा होने को लेकर चिंता जताई है। इस अरबपति का नाम लैरी एल्डर है। लैरी एल्डर पूर्व में एक रेडिया टॉक शो होस्ट कर चुके हैं। आपको बता दें कि लैरी एल्डर डेमोक्रेटिक पार्टी से संबंध रखते हैं और पूर्व में कैलिफोर्निया से गवर्नर पद का चुनाव लड़ चुके हैं। लैरी एल्डर ने कुछ समय पहले एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने लिखा था कि यदि एडॉल्फ हिटलर, माओत्से तुंग और एलन मस्क एक साथ सड़क पर चल रहे हों और आपने एक अमेरिकी को एक बंदूक दी हो जिसमें सिर्फ 2 गोलियां हों तो वह दोनों गोलियां एलन मस्क पर दाग देगा।"

एलन मस्क की मां ने साधा निशाना

इस ट्वीट पर एलन मस्क की मां ने लिखा है कि उन्होंने इस धमकी भरे ट्वीट पर रिपोर्ट किया है। अपनी मां के ट्वीट पर एलन मस्‍क ने प्रतिक्रिया दी है और लिखा, "ठीक है।" इसके बाद मेय मस्‍क ने इस पर रिएक्शन देते हुए कहा, "कितना घृणित और धमकी भरा ट्वीट है। मुझे उम्मीद है कि आपके पास बच्चे या कोई परिवार नहीं है, क्योंकि वे ये पढ़कर शर्म से अपना सिर झुका लेंगे।" हालांकि एलन मस्क ने भी उस हिटलर, माओत्से वाले ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

एलन मस्क ने भी दिया जवाब

एलन मस्क ने तंज कसते हुए कहा कि है... "और वह दोनों बार चूक जाता है, गोलिया मुझे नहीं लग पाती हैं।" इससे पहले एलन मस्क ने अपने बेटे को लेकर कहा कि उनका बेटा एक कार में यात्रा कर रहा था। इस दौरान एक शख्‍स ने उसका पीछा किया गया। मस्क ने उनकी निजी जेट उड़ानों को ट्रैक करने वाले को चेतावनी देते हुए कहा, "किसी भी व्यक्ति की रियल टाइम लोकेशन की जानकारी को इंटरनेट पर पोस्‍ट करने वाले किसी भी खाते को निलंबित कर दिया जाएगा, क्योंकि यह शारीरिक सुरक्षा का उल्लंघन है।

एलन मस्क ने वीडियो पोस्ट किया

इसी से जुड़ी एक पोस्ट में एलन मस्क ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए अपने फॉलोअर्स से पूछा कि क्या कोई बता सकता है कि ये इंसान कौन है? इसके आगे एलन मस्क ने लिखा कि पिछली रात लांस एंजेल्स में एक शख्स ने उनके बेटे lil X की कार का पीछा किया था। उसे यह लगा कि उस कार में मैं बैठा हूं। उसने बाद में कार को आगे बढ़ने से रोका और हुड चढ़ा लिया। एलन मस्क ने इससे आगे लिखा कि स्वीनी और मेरे परिवार को नुकसान पहुंचाने वाले संगठनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+