मंगल पर घर बसाना चाहते हैं Elon Musk, मां ने गैराज में बिताई रात, सुनाया बेटे का किस्सा
वाशिंगटन, 28 अगस्तः दुनिया के सबसे रईस शख्स एलन मस्क की मां मेय मस्क ने हाल ही में एक बड़ा खुलासा किया है। मेय मस्क ने कहा कि जब वह अपने बेटे एलन के पास टेक्सास स्थित स्पेसएक्स के हैडक्वार्टर गईं थीं तब उन्हें गैरेज में सोना पड़ा था। मेय ने कहा कि उनका बेटा भले ही दुनिया का सबसे अमीर इंसान है लेकिन उसे संपत्ति में बिल्कुल भी दिलचस्पी नहीं है।

मंगल ग्रह पर नहीं जाना चाहती मेय
द संडे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में मेय मस्क ने कहा कि, 'आपका किसी रॉकेट साइट के पास एक फैंसी घर नहीं हो सकता है।' मेय ने कहा कि उनके बेटे की तरह उन्हें मार्स पर जाने में कोई दिलचस्पी नहीं है। उन्होंने कहा, 'मैंने सुना है कि मार्स पर जाने के लिए आपको छः महीने की तैयारी और आइसोलेशन की जरूरत होती है जो कि मैं नहीं कर सकती।' हालांकि उन्होंने आगे कहा कि, 'अगर मेरे बच्चे चाहेंगि कि मैं यह करूं तो जरूर मैं करूंगी।'

मेय मस्क ने मुश्किल दिनों को किया याद
बता दें कि मेय मस्क के तीन बच्चे हैं, जिनमें एलन, किम्बल और टोस्का शामिल हैं। मस्क के पिता का नाम एरोल मस्क है। संडे टाइम्स से बात करते हुए मस्क की मां मेय ने 'मुश्किल दिनों' की बात भी शेयर की। उन्होंने अपने उस वक्त के बारे में कहा जब वह अपने पति से दूर हो गईं थीं। मेय कहा, 'एरोल के साथ रिश्ता खत्म होने के काफी वक्त बाद तक मैं बहुत दुखी रहीं। अपने बच्चों को ठीक पालन नहीं करने की वजह से मैं बहुत डरी रहती थी।'

एलन मस्क के पास नहीं है अपना घर
गौरतलब है कि कुछ समय पहले एलन मस्क ने पहले एक स्टेटमेंट में कहा था कि, 'उनके पास एक भी घर नहीं है। वह अपने दोस्त के घर पर रहते हैं।' यह बयान उन्होंने 2022 में उस बयान के बाद दिया था जब उन्होंने कहा था कि वह अपनी सारी पॉपर्टी बेचना चाहते हैं। उन्होंने कहा था कि, 'मैं अपनी सारी फिजिकल संपत्ति बेच रहा हूं, और किसी भी घर का मालिक नहीं रहूंगा।'

किराए के घर पर रहते हैं एलन मस्क
मस्क ने कहा कि मुझे कैश की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा था कि संपत्ति खरीद कर रख देना घाटे का सौदा है। स्पेसएक्स के सीईओ ने कहा कि जहां वह रह रहे हैं, वह प्रॉपर्टी स्पेस एक्स से किराए पर ली गई है जिसका किराया 50 हजार डॉलर है।












Click it and Unblock the Notifications