भूखमरी पर UN अधिकारी को Elon Musk ने दी चुनौती, साबित करें तो फौरन बेच दूंगा टेस्ला के शेयर्स
यूएन अधिकारी ने एलन मस्क और जेफ बेजोस की संपत्ति को लेकर टिप्पणी की थी और उसे भुखमरी से जोड़ा था। जिसपर अब एलन मस्क ने यूएन अधिकारी को चुनौती दी है।
वॉशिंगटन, नवंबर 01: दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क और यूनाइटेड नेशंस के बड़े अधिकारी के बीच 'जंग' छिड़ गई है। एलन मस्क ने कहा है कि, अगर यूनाइटेड नेशंस के अधिकारी साबित कर दें, कि उनकी 2 प्रतिशत की संपत्ति से विश्व में भुखमरी खत्म हो जाएगी, तो वो अपनी कंपनी टेस्ला के शेयर्स को बेचकर यूनाइटेड नेशंस को दान दे देंगे। एलन मस्क ने ट्वीट करते हुए कहा है कि, अगर यूनाइटेड नेशंस के अधिकारी साबित कर दें, तो वो इसी वक्त टेस्ला के सभी शेयर्स बेच देंगे। इसके साथ ही एलन मस्क ने चुनौती दी है, कि क्या यूनाइटेड नेशंस उस फंड का इस्तेमाल सार्वजनिक तौर पर करेगा और बताएगा कि वो पैसा कहां कहां इस्तेमाल कर रहा है?

एलन मस्क बनाम यूनाइटेड नेशंस
दरअसल, एलन मस्क और यूनाइटेड नेशंस के अधिकारी के बीच ये 'विवाद' तब शुरू हुआ है, जब यूनाइटेड नेशंस के वर्ल्ड फुड प्रोग्राम के डायरेक्टर ने पिछले हफ्ते कहा था कि, अगर विश्व के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क अपनी संपत्ति का सिर्फ 2 प्रतिशत हिस्सा दान कर दें, तो पूरी दुनिया से भुखमरी खत्म हो जाएगा। अबुधाबी में सीएनएन के एक कार्यक्रम के दौरान यूनाइटेड नेशंस के वर्ल्ड फुड प्रोग्राम के डायरेक्टर ने वैश्विक भुखमरी और अति धनवान लोगों की मदद को लेकर कहा कि, विश्व के अति धनवान लोगों की संपत्ति के न्यूनतम हिस्से से विश्व में भूख का संकट खत्म हो सकता है और एलन मस्क जैसे विश्व के सबसे अमीर कारोबारी को दान करना चाहिए।

6 अरब डॉलर की जरूरत
यूनाइटेड नेशंस के वर्ल्ड फुड प्रोग्राम के डायरेक्टर डेविड बेस्ली ने सीएनएन के कार्यक्रम 'कनेक्ट द वर्ल्ड विद बैकी एंडरसन' के दौरान एक इंटरव्यू में कहा था कि, विश्व के अरबपतियों को 'एक बार में एक कदम' उठाने की जरूरत है। उन्होंने खासकर विश्व के दो सबसे अमीर एलन मस्क और जेफ बेजोस की संपत्ति का हवाला देते हुए कहा कि, 'एक बार में एक कदम' उठा लिया जाए तो विश्व से भूख का संकट ही हमेशा के लिए खत्म हो सकता है। उन्होंने कहा, "विश्व के करीब 4 करोड़ 20 लाख लोग, जो भूख की वजह से निश्चित तौर पर मरने वाले हैं, उनकी मदद के लिए 6 अरब डॉलर की जरूरत होगी और अगर हम उन तक नहीं पहुंच पाएं, तो उनकी यकीनन मौत हो जाएगी।

एलन मस्क ने क्या कहा?
दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति एलन मस्क ने रविवार को ट्वीट करते हुए कहा कि, "अगर डब्ल्यूएफपी इस ट्विटर थ्रेड पर बता सकता है कि कैसे 6 अरब डॉलर से दुनिया में भूख की समस्या खत्म हो जाएगी, तो मैं अभी टेस्ला के तमाम शेयर्स बेच दूंगा और इस काम को करूंगा।" हालांकि, टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने कहा कि, विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) को सार्वजनिक रूप से खुलासा करना चाहिए कि वे अपने धन का उपयोग कैसे कर रहे हैं। मस्क ने कहा कि, 'लेकिन यह ओपन सोर्स अकाउंटिंग होना चाहिए, ताकि जनता ठीक से देख सके कि पैसा कैसे खर्च किया जाता है। हालांकि, डब्ल्यूएफपी की तरफ से अभी तक एलन मस्क के इस सवाल पर कोई जवाब नहीं दिया गया है। वर्ल्ड फुड प्रोग्राम के डायरेक्टर ने कहा था कि, ''दुनिया में भुखमरी के कगार पर खड़े करीब 4 करोड़ 20 लाख लोगों को बचाने के लिए, जो वास्तव में मरने के कगार पर हैं, 6 अरब डॉलर की जरूरत होगी, लेकिन हम उनतक मदद नहीं पहुंचा पा रहे हैं''।

बेस्ली बनाम एलन मस्क
डब्ल्यूएफपी के डायरेक्टर बेस्ली ने कहा था कि, 'यह सिर्फ दिल तोड़ने वाला है। मैं उन्हें (एलन मस्क) हर दिन, हर हफ्ते, हर साल ऐसा करने के लिए नहीं कह रहा हूं। हमें एक बार में तूफानी कदम उठाने की जरूरत है और यह एक आदर्श बात होगी''। डब्ल्यूएफपी निदेशक ने अपने इंटरव्यू में खास तौर पर विश्व के दो सबसे अमीर कारोबारी, एलन मस्क और जेफ बेजोस का नाम लिया। आपको बता दें कि, एलन मस्क की संपत्ति इस वक्त 311 अरब डॉलर और जेफ बेजोस की संपत्ति 199 बिलियन डॉलर है और बेस्ली ने कहा था कि, अगर ये दोनों अपनी संपत्ति का 2 फीसदी हिस्सा दान कर दें, तो विश्व में खाद्य संकट का एक ही बार में खात्मा हो जाएगा।

एलन मस्क की संपत्ति
आपको बता दें कि, एलन मस्क जब इस बार दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने थे, तो डब्ल्यूएफपी के निदेशक बेस्ली ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी थी और कहा था कि, ''एलन, जश्न मनाने के लिए मैं आपको जीवन में एक बार मौका दे रहा हूं, 42 मिलियन लोगों को सिर्फ 6.6 अरब डॉलर में भुखमरी से बचाने में हमारी मदद करें !! ऑफ़र जल्द ही समाप्त हो जाता है...और उनका जीवन भी समाप्त हो जाता है।'' हालांकि, बेस्ली के इस ट्वीट के के बाद मस्क की संपत्ति 300 अरब डॉलर को पार कर गई। डब्ल्यूएफपी के अधिकारी ने एलन मस्क से 6.6 अरब डॉलर दान में मांगा था। वहीं आपको बता दें कि, सिर्फ 29 अक्टूबर को एलन मस्क की संपत्ति में 9.3 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है।

एक ट्रलियन से ज्यादा की है टेस्ला
वहीं, आपको बता दें कि, एलन मस्क की कंपनी टेस्ला विश्व की उन कंपनियों में शामिल हो गई है, जिसकी कीमत एक ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा हो गई है। वहीं, एलन मस्क के पास अब दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स जेफ बेजोस से 100 अरब डॉलर की ज्यादा संपत्ति हो गई है। और एलन मस्क ने कहा है कि, अगर डब्ल्यूएफपी के निदेशक साबित कर दें कि, 6.6 अरब डॉलर दान देने से विश्व में खाद्य संकट खत्म हो जाएगा, तो वो अपनी सबसे बड़ी कंपनी टेस्ला के शेयर्स बेचकर वो दान कर देंगे। लेकिन, इसके साथ ही उन्होंने शर्त रख दी है, कि डब्ल्यूएफपी को बताना होगा कि, वो पैसा किस तरीके से खर्च करते हों और इसकी पूरी जानकारी सार्वजनिक करनी होगी।
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications