हिस्सेदारी के बाद पूरे Twitter को ही खरीदना चाहते हैं Elon Musk, सामने रखा विशालकाय ऑफर

पिछले कुछ दिनों से टेस्ला के सीईओ एलन मस्क की ट्विटर के बोर्ड टीम में शामिल होने की खबरें चल रही हैं। ऐसे में ट्विटर के सीईओ पराग अग्रावल ने इन खबरों को खंडन किया था।

वॉशिंगटन, अप्रैल 14: विश्व के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क, जो अपने नये नये कारोबार के लिए जाने जाते हैं और जिनकी ख्वाहिश मंगल ग्रह पर जीवन बसाने की है, वो दिग्गज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर को खरीदना चाहते हैं और इसके लिए उन्होंने ट्विटर मैनेजमेंट को एक विशालकाय ऑफर दिया है।

ट्विटर खरीदना चाहते हैं एलन मस्क

ट्विटर खरीदना चाहते हैं एलन मस्क

इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेसला और स्पेस कंपनी स्पेस एक्स कंपनी के मालिक एलन मस्क ने ट्विटर का करीब 9 प्रतिशत निष्क्रीय हिस्सेदारी पिछले कुछ दिनों पहले खरीदी थी और बाजार में जैसे ही एलन मस्क के ट्विटर में निवेश करने की खबर आई, शेयर बाजार में ट्विटर के शेयरों में भारी उछाल आ गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एलन मस्क का नाम ट्विटर से जुड़ते ही ट्विटर के शेयर्स में 16 प्रतिशत का उछाल आ गया। यानि, बाजार ने दिल खोलकर एलन मस्क के ट्विटर से जुड़ने का स्वागत किया था, हालांकि, बाद में नाटकीय फैसला करते हुए एलन मस्क ने ट्विटर इंक के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल नहीं होने का फैसला किया, लेकिन अब एलन मस्क ने पूरे ट्विटर को ही खरीदने का ऑफर ट्विटर मैनेजमेंट को दिया है।

ट्विटर को दिया विशालकाय ऑफर

ट्विटर को दिया विशालकाय ऑफर

मिंट अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, अरबपति कारोबारी एलन मस्क ने ट्विटर को 54.20 डॉलर प्रति शेयर नकद में खरीदने का ऑफर दिया है और उन्होंने ट्विटर मैनेजमेंट के सामने ट्विटर को खरीदने के लिए 43 अरब डॉलर का ऑफर रखा है। मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी ने ट्विटर को 54.20 डॉलर प्रति शेयर नकद भुगतान करने का ऑफर दिया है, जो 28 जनवरी की तुलना में 54% प्रीमियम का प्रतिनिधित्व करता है और इस हिसाब से पूरे ट्विटर का वैल्यू 43 अरब डॉलर होता है। 50 साल के एलन मस्क ने गुरुवार को अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन के साथ एक फाइलिंग में इस प्रस्ताव की घोषणा की है। अरबपति कारोबारी, जो टेसला इंक कंपनी के भी मालिक है, उन्होंने पहली बार 4 अप्रैल को ट्विटर की लगभग 9% की हिस्सेदारी खरीदने का खुलासा किया था।

बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में नहीं हुए शामिल

बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में नहीं हुए शामिल

पिछले कुछ दिनों से टेसला के सीईओ एलन मस्क की ट्विटर के बोर्ड टीम में शामिल होने की खबरें चल रही हैं। ऐसे में ट्विटर के सीईओ पराग अग्रावल ने इन खबरों को खंडन करते हुए पिछले हफ्ते कहा था, कि एलन मस्क ने बोर्ड में शामिल होने से इनकार कर दिया है। ट्विटर पर ट्वीट करते हुए सीईओ पराग अग्रवाल ने कहा है कि टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ट्विटर बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल नहीं हुए हैं। मस्क ने हाल ही में ट्विटर में 9.2 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदा था, और बाद में यह घोषणा की गई कि वह ट्विटर के बोर्ड में शामिल होंगे। मस्क ने लगभग 3 अरब डॉलर में माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म में 9.2 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की है।

ट्विटर से लड़ते रहते हैं मस्क

ट्विटर से लड़ते रहते हैं मस्क

इससे पहले मार्च के आखिरी हफ्ते में खुद एलन मस्क ने कहा था, कि वो अपना नया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लाने पर गंभीर विचार कर रहे हैं। एलन मस्क ने 27 मार्च को कहा था कि, वो बोलने की आजादी और लोगों की स्वतंत्रता के बहुत बड़े पक्षधर हैं, इसीलिए खुद का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लांच करने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। एलन मस्क से ट्वीटर पर एक सवाल पोस्ट करते हुए पूछा था, कि 'क्या ट्वीटर पर उपयोगकर्ताओं को बोलने की आजादी मिलती है?'

सावधानी से मांगा था जवाब

एलन मस्क ने अपने ट्विटर फोलोवर्स से काफी सावधानी पूर्वक इस सवाल का जवाब देने के लिए कहा और बताया, कि वो इस सवाल को लेकर काफी गंभीर हैं। इस सवाल के बाद एलन मस्क से एक ट्वीटर यूजर ने पूछा, कि क्या आप अपना सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बनाने पर विचार कर रहे हैं, जिसपर प्रतिक्रिया देते हुए एलन मस्क ने कहा कि, 'फ्री स्पीच मेरी टॉप प्रायोरिटी है' और वहां पर 'प्रोपेगेंडा कम से कम होना चाहिए'। एलन मस्क ने कहा कि, 'मैं इस दिशा में गंभीरता से विचार कर रहा हूं।' हालांकि, इस घोषणा के अगले हफ्ते ही एलन मस्क के ट्विटर का शेयर खरीदने की बात सामने आ गई।

ट्विटर ने मांगा था सुझाव

ट्विटर ने मांगा था सुझाव

आपको बता दें कि, एलन मस्क ट्विटर पर काफी एक्टिव रहते हैं और दिन में उनके दर्जनों ट्विट आते हैं। यहां तक कि, वो अपनी कंपनी का शेयर बेचे या नहीं, इसके लिए भी ट्विटर पर पोल कर देते हैं और पोल के मुताबिक ही फैसला भी लेते हैं, चाहें अंजाम कुछ भी हो। साल 2020 में ट्विटर के सीईओ जैक डोर्सी ने हजारों ट्विटर कर्मचारियों के सामने टेलीकांफ्रेंस के माध्यम से एलन मस्क से बात की थी, जहां उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को ठीक करने के लिए सीधे प्रतिक्रिया और सुझाव मांगे। एलन मस्क ने सुझाव दिया था कि, बॉट्स की पहचान करने का एक तरीका होना चाहिए और क्या ट्विटर उपयोगकर्ता प्रामाणिक है या "ट्रोल आर्मी" का हिस्सा है। लेकिन, ट्विटर ने उनके सुझावों पर कोई ध्यान नहीं दिया था। हाल ही में एलन मस्क ने ट्विटर में एडिट बटन होने का भी सुझाव दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+