Twitter के नई सीईओ के तौर पर एलन मस्क की तलाश पूरी, जानिए कौन होगा अगला CEO?
अंदरूनी सूत्रों के अनुसार मस्क ने नए सीईओ को लगभग फाइनल कर दिया है। ऐसे में कौन हो सकता है ट्विटर का नया सीईओ जानिए

Twitter New CEO: पिछले साल 44 अरब डॉलर में ट्विटर को खरीदने के बाद से लगातार ट्विटर और दुनिया के अमीर उद्योगपतियों में शुमार एलन मस्क चर्चाओं में बने हुए हैं। एलन मस्क ने आते ही पराग अग्रवाल को सीईओ के पद से हटा दिया और खुद नए सीईओ बन गए। हालांकि मस्क इस साल के अंत तक सीईओ के पद से हटने की योजना बना रहे हैं और अगले सीईओ की ताजपोशी करेंगे। अंदरूनी सूत्रों के अनुसार मस्क ने नए सीईओ को लगभग फाइनल कर दिया है। ऐसे में कौन हो सकता है ट्विटर का नया सीईओ जानिए...
सीईओ के पद से हटेंगे मस्क
एलन मस्क ने हाल ही में एक इंटरव्यू में इसकी पुष्टि की है कि इस साल के अंत तक उन्होंने सीईओ के पद से हटने का प्लान किया है। ऐसे में सवाल यह है कि अगर मस्क ट्विटर के सीईओ पद से हट जाते हैं तो अगला ट्विटर प्रमुख कौन होगा? रिपोर्ट्स के मुताबिक मस्क बहुत जल्द ट्विटर के अगले सीईओ के रूप में द बोरिंग कंपनी के सीईओ स्टीव डेविस की घोषणा कर सकते हैं।
जानिए कौन हैं स्टीव डेविस
जो लोग डेविस को नहीं जानते उनको बता दें कि स्टीव डेविस लंबे समय से मस्क के सहयोगी रहे हैं और जानते हैं कि अरबपति कैसे काम करते हैं? अपने एक ट्वीट में मस्क ने यह भी कहा कि वह एक नया ट्विटर सीईओ नियुक्त करेंगे, लेकिन सत्ता उनके हाथों में बनी रहेगी। ऐसे एक बात को साफ हो गई कि मस्क किसी ऐसे शख्स को इस पद पर लाएंगे, जिसे वह जानते हैं और नए ट्विटर सीईओ के रूप में बारीकी से काम कर चुके हैं।
कटौती का काम भी डेविस को सौंपा था
प्लेटफॉर्मर की हालिया एक रिपोर्ट के मुताबिक डेविस ने पिछले साल मस्क की टीम के एक पार्ट के तौर पर ट्विटर के लिए काम किया है। दावा किया जाता है कि मस्क ने कथित तौर पर डेविस को लागत में 500 मिलियन अमेरीकी डालर की कटौती करने का काम सौंपा था, लेकिन उन्होंने लगभग 1 बिलियन अमरीकी डालर की कटौती की।
हाल ही में गई थी 200 नौकरी
आपको बता दें कि डेविस अपने ट्विटर को लेने के बाद से ही मस्क की कोर ट्विटर टीम का हिस्सा रहे हैं और हाल के बदलावों के साथ-साथ छंटनी के लिए भी जिम्मेदार थे। कंपनी ने हाल ही में 200 कर्मचारियों को निकाल दिया है, जो कर्मचारियों की संख्या का लगभग 10 प्रतिशत है। बताया जाता है कि डेविस की इसमें अहम भूमिका थी।












Click it and Unblock the Notifications