‘भविष्य में सिर्फ ड्रोन से होगी जंग’, एलन मस्क ने कहा- भविष्य में AI से तैयार होंगे खतरनाक हथियार
वॉल स्ट्रीट जर्नल के सीईओ काउंसिल समिट में एआई टेक्नोलॉजी की आलोचना करते हुए एलन मस्क ने कहा कि हम जो कुछ भी कर रहे हैं, उसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की आवश्यकता नहीं है।

ट्विटर के सीईओ एलन मस्क ने बुधवार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से कंट्रोल ड्रोन के बड़े पैमाने पर उत्पादन पर चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि एआई-नियंत्रित सशस्त्र ड्रोन के निर्माण से भविष्य में होने वाली झड़पें ड्रोन युद्ध में बदल जाएंगी।
लंदन में वॉल स्ट्रीट जर्नल के सीईओ काउंसिल समिट में वर्चुअल भागीदारी में एआई टेक्नोलॉजी की आलोचना करते हुए मस्क ने कहा कि हम जो कुछ भी कर रहे हैं, उसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को दोधारी तलवार बताया।
मस्क ने कहा कि अगर आपके पास जिन्न है दो आपको कुछ भी दे सकता है, तो यह एक खतरा पैदा करता है। उन्होंने कहा कि दुनियाभर की सरकारें कुछ और बनाने से पहले AI से हथियारों को विकसित करेंगी। भविष्य में बॉर्डर पर सैनिक कम ड्रोन अधिक होंगे।
ट्विटर के 51 साल के पूर्व सीईओ मस्क ने कहा कि युद्ध के मैदान में एआई युक्त हथियार लिए इंसान किसी भी सामान्य इंसान की तुलना में अधिक तेजी से प्रतिक्रिया कर सकता है।
मस्क ने कि अडवांस देश और कम से कम ड्रोन क्षमता वाले देशों के बीच कोई भी भविष्य का युद्ध सिर्फ ड्रोन युद्ध ही होगा। इससे पहले मस्क ने AI को मानवता के अस्तित्व के लिए सबसे बड़े खतरों में से एक बताया था।
एलन मस्क से जब ये पूछा गया कि वह अब से 10 साल बाद टेक्नोलॉजी को कैसे विकसित होते हुए देखते हैं? इसपर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि यह सकारात्मक या नकारात्मक दोनों हो सकता है...ये अविश्वसनीय है, इसमें महान क्षमताएं हैं, लेकिन इसके साथ ही बड़ा खतरा भी आता है।
एलन मस्क ने कहा कि ChatGPT यह दिखा दिया है कि AI कितना एडवांस हो चुका है। ये लगातार खुद में सुधार कर रहा है। एलन मस्क ने कहा कि इसमें ऐसा यूजर इंटरफेस नहीं था जो लोगों के लिए सुलभ हो... कारों, विमानों और चिकित्सा के विपरीत, इसके विकास को नियंत्रण में रखने के लिए कोई नियम नहीं हैं।ए












Click it and Unblock the Notifications