एलन मस्क ने Twitter के सभी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर हटाए,लिया पूरा कंट्रोल

Twitter,दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क द्वारा ट्विटर का पूर्ण अधिग्रहण करने के बाद एक के बाद एक बड़े फैसले ले रहे हैं। पहले ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल समेत तीन शीर्ष अधिकारियो के हटाने के बाद अब सभी बोर्ड डायरेक्टर्स को हटा दिया है। उन्होंने कंपनी की कमान अपने हाथ में ले ली है। अब मस्क कंपनी के अकेले डायरेक्टर बन गए हैं।

Elon Musk dissolves Twitter s board and makes himself sole director

ट्विटर के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर को हटाए जाने के बाद कंपनी की ओर से बयान जारी किया गया है। कंपनी ने अपने बयान में कहा कि, मर्जर एग्रीमेंट्स की शर्तों के मुताबिक ट्विटर के सभी बोर्ड डायरेक्टर्स को हटाया जाता है। ऐसी भी खबरें आ रही है कि, ट्विटर कर्मचारियों की भी छटनी कर सकता है। इसके लिए संबंधित विभागों को लिस्ट बनाने के लिए आदेश जारी किए हैं।

बताया जा रहा है कि मस्क कंपनी की कॉन्टेंट मॉडरेशन पॉलिसीज पर फिर से विचार करने की योजना बना रहे हैं। साथ ही उन लोगों को परमानेंट ब्लॉक करने की भी योजना पर काम चल रहा है, जिन्होंने पूर्व में इस सोशल मीडिया की पॉलिसीज का उल्लंघन किया है।

28 अक्टूबर एलन मस्क ने को ट्विटर की कमान संभालने के बाद उन्होंने ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल, सीएफओ नेड सेगल और लीगल अफेयर-पॉलिसी हेड विजया गाड्डे की कंपनी से छुट्टी कर दी थी।

वहीं ऐसी भी खबरें सामने आ रही है कि, अब ट्विटर पर ब्लू टिक पाने के लिए भी आपको पैसे देने पड़ सकते हैं। ट्विटर के वेरिफिकेशन के बाद जारी किए जाने वाले बैज 'ब्लू टिक' के लिए प्रति माह 20 अमेरिकी डॉलर का शुल्क लेने की खबरें हैं।

अंग्रेजी टेक वेबसाइट द वर्ज की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्विटर का ब्लू टिक सिर्फ ट्विटर ब्लू टिक मेंबर्स के लिए होगा जो कि एक सब्सक्रिप्शन आधारित सर्विस है। ट्विटर ब्लू का सब्सक्रिप्शन मिलने के बाद यूजर्स को ट्वीट एडिट समेत कई तरह के एक्सक्लूसिव फीचर्स मिलते हैं। ट्विटर ब्लू का मासिक सब्सक्रिप्शन 19.99 डॉलर यानी करीब 1,600 रुपये है। कहा जा रहा है कि जिनका अकाउंट पहले से वेरिफाई है, उन्हें 90 दिनों के अंदर ट्विटर ब्लू का सब्सक्रिप्शन लेना होगा, नहीं तो प्रोफाइल से ब्लू टिक हट जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+