हड़ताल पर है पेरिस का एफिल टावर, बुधवार को किया गया पर्यटकों के लिए बंद
बुधवार को फ्रांस की राजधानी पेरिस स्थित एफिल टावर को बंद करना पड़ गया। वजह न तो कोई अलर्ट था और न ही खराब मौसम बल्कि इस स्मारक के बाहर लगी पर्यटकों की लंबी लाइन थी।
पेरिस। बुधवार को फ्रांस की राजधानी पेरिस स्थित एफिल टावर को बंद करना पड़ गया। वजह न तो कोई अलर्ट था और न ही खराब मौसम बल्कि इस स्मारक के बाहर लगी पर्यटकों की लंबी लाइन थी। एफिल टावर के बाहर बुधवार को पर्यटकों की इतनी लंबी-लंबी कतारें लग गई थीं कि स्टाफ परेशान होकर हड़ताड़ पर चला गया। इसके बाद इस स्मारक को बंद करना पड़ गया। बुधवार को शाम चार बजे एफिल टावर को जब बंद किया गया तो निराश पर्यटकों को वापस लौटना पड़ गया।

ओवर बुकिंग से परेशान स्टाफ
एफिल टावर का स्टाफ ओवर बुकिंग की वजह से इतना परेशान हो गया कि उसने हड़ताल पर जाने का फैसला कर लिया। पिछले माह से एफिल टावर के लिए आधे टिकटों की बुकिंग एडवांस में करने का फैसला किया गया है। वहीं एफिल टावर के 300 स्टाफ का प्रतिनिधित्व करने वाली यूनियन का कहना है कि अलग-अलग टिकट होल्डर्स को अलग-अलग लिफ्ट्स एलॉट की जाती हैं इसकी वजह से वेटिंग टाइम भी काफी बढ़ जाता है। पर्यटकों को जो लिफ्ट प्री-बुकिंग में एलॉट की जाती हैं वह कभी-कभी खाली होती हैं और वॉक-इन कस्टमर्स को करीब तीन घंटे तक इन लिफ्टस के लिए इंतजार करना पड़ता है। फ्रांस 24 से बात करते समय एक टूरिस्ट ने बताया कि यह अभी तक सबसे अजीब फ्रेंच स्टोरी है कि एफिल टावर हड़ताल पर चला गया है। एफिल टावर का स्टाफ पिछले माह लिए गए फैसले को लेकर काफी नाराज है। पिछले माह लिए गए फैसले में पर्यटक ऑनलाइन भी टिकट बुक कर सकते थे और साथ ही वे अपना विजिटिंग टाइम भी खुद ही सेलेक्ट कर सकते थे। इससे पहले सिर्फ 20 प्रतिशत टिकट्स को ही 324 मीटर ऊंचे एफिल टावर को देखने के लिए जरूरी एडवांस बुकिंग के लिए रखा गया था।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications