तैरते मिले इजिप्टएयर के यात्रियों के शरीर के टुकड़े, क्रैश से पहले उठा था धुंआ
काइरो। गुरुवार को लापता हुए इजिप्टएयर की फ्लाइट एमएस804 का मलबा बरामद हो गया है। अधिकारियों ने बताया कि मलबा भूमध्यसागर में तैरता हुआ मिला है। इस मलबे में सामान और कुछ तैरते हुए अंग भी मिले।
धुंआ उठने का दावा
वहीं एविएशन इंडस्ट्री से जुड़ी वेबसाइट 'एविएशन हेराल्ड' के मुताबिक फ्लाइट के टॉयलेट और इलेक्ट्रिक सिस्टम में धुएं का पता चला था।
यह बात फ्लाइट से संपर्क टूटने के कुछ देर पहले की है। हालांकि अभी इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
एविएशन हेराल्ड ने कहा है कि उसे ये जानकारी एयरक्राफ़्ट कम्युनिकेशन एड्रेसिंग एंड रिपोर्टिंग सिस्टम (एसीएआरएस) से मिली है।

इजिप्ट सेना ने की पुष्टि
फ्लाइट एमएस804 फ्रांस की राजधानी पेरिस से काइरो के लिए रवाना हुई थी और इजिप्ट में दाखिल होते ही यह फ्लाइट लापता हो गई थी। इस फ्लाइट में 56 यात्रियों समेत 66 लोग सवार थे।
इजिप्ट की सेना की ओर से जानकारी दी गई कि ऐलेग्जांड्रिया से 290 किलोमीटर दूर समुद्र में फ्लाइट के टुकड़े और लोगों का सामान तैरता हुआ दिखाई दिया।
फ्लाइट रिकॉर्डर की तलाश
ग्रीस के डिफेंस मिनिस्टर पानोस कामेनोस ने बताया कि मानव शरीर का एक अंग, दो सीट और कम से कम एक सूटकेस बरामद हुआ है। अब फ्लाइट रिकॉर्डर की तलाश की जा रही है।
फ्रांस की ओर से इस बात की जांच शुरू हो गई है कि फ्लाइट के टेक ऑफ करने से पहले तो कोई सुरक्षा चूक नहीं हुई।
नवंबर में जब पेरिस में आतंकी हमला हुआ था तो उसके बाद एयरपोर्ट पर काम करने वाले लोगों को मिली सुरक्षा क्लीयरेंस हटा ली गई थी।
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications