नेपाल में पीएम मोदी का पुतला जलाया तो होगी जेल की सजा, देउबा सरकार ने जारी किए सख्त आदेश
नेपाली गृहमंत्रालय ने कहा है कि भारतीय प्रधानमंत्री का नेपाल में पुतला जलाना उनका अपमान है और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
काठमांडू, सितंबर 05: नेपाल में भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर बेहद सख्त आदेश पास किया गया है। अब अगर किसी भी नेपाली शख्स ने नेपाल में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला जलाया, तो उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। नेपाली गृहमंत्रालय ने इस बाबत सख्त आदेश जारी किए हैं।

मोदी के खिलाफ प्रदर्शन बर्दाश्त नहीं
नेपाली गृहमंत्रालय की तरफ से जारी आदेश में चेतावनी देते हुए कहा गया है कि अगर कोई शख्स नेपाल में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला जलाते हुए पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त पुलिसिया कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही नेपाल में भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ प्रदर्शन करने पर सख्ती दिखाने के आदेश जारी कर दिए हैं।

हो रहा था प्रदर्शन
दरअसल, पिछले कुछ दिनों से एक नेपाली शख्स की मौत के बाद विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था। रिपोर्ट के मुताबाकि, नेपाल के रहने वाले शख्स की उत्तराखंड के पिथौड़ागढ़ से लगती काली नदी में गिरने के बाद मौत हो गई थी, जिसके बाद प्रदर्शन किया जा रहा था। रिपोर्ट के मुताबिक, धारचूला के गस्कू से नेपाली युवक अवैध तरीके से भारत में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था, और उसी दौरान 30 साल के जय सिंह धामी की हादसे में मौत हो गई थी।

एसएसबी पर आरोप
नेपाल में प्रदर्शन कर रहे लोगों ने एसएसबी पर आरोप लगाया था और कहा था कि काली नदी को पार करने के लिए जो तार लगाया गया था, उसे एसएसबी ने काट दिया था और उसी की वजह से हादसा हुआ था। हालांकि, एसएसबी ने इस आरोप को खारिज कर दिया है। लेकिन, नेपाल में सत्ताधारी कम्यूनिस्ट पार्टी के यूथ विंग के लोग प्रदर्शन कर रहे थे और उन्होंने भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला जलाया था, जिसके बाद नेपाल सरकार ने भारतीय प्रधानमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन करने पर सख्ती दिखाया है।

नेपाली गृहमंत्रालय का आदेश
पीएम मोदी के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के बाद नेपाली गृहमंत्रालय ने शख्त आदेश देते हुए भारतीय प्रधानमंत्री के खिलाफ किसी भी तरह का प्रदर्शन करने वालों पर सख्त एक्शन लेने की बात कही है। नेपाली गृहमंत्रालय ने आदेश जारी करते हुए कहा कि ''पिछले कुछ दिनों से देखा जा रहा है कि नेपाल में भारत और भारतीय प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी की इमेज खराब करने की कोशिश की जा रही है, जो नाकाबिले बर्दाश्त है। नेपाली गृह मंत्रालय मानता है कि पीएम मोदी के खिलाफ प्रदर्शन करना और उनका पुतला जलाना, भारत के खिलाफ गहरा असम्मान है, लिहाजा ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नेपाल को किस बात की चिंता
नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा, नेपाल कांग्रेस के नेता हैं और उनकी सरकार को लेफ्ट पार्टियों का समर्थन हासिल है। वहीं, नेपाल सरकार अपने सभी पड़ोसी देशों के साथ अच्छे संबंध बनाकर रखनवा चाहती है और नेपाल सरकार ने फैसला किया है कि भारत के खिलाफ, या भारतीय प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक हरकतों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नेपाल गृहमंत्रालय ने माना है कि भारतीय प्रधानमंत्री का पुतला जलाने से नेपाल के राष्ट्रीय हित को नुकसान हो सकता है। नेपाली गृहमंत्रालय ने कहा है कि अगर हमें किसी मुद्दे पर अपने किसी भी पड़ोसी देश से कोई विवाद होगा, तो हम उसे बातचीत के जरिए सुलझाएंगे, ना कि वहां के राष्ट्राध्यक्ष का अपने देश में अपमान करेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, आदेश का उल्लंघन करने वालों को जेल की सजा मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications