क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

Orange Snow Pics: आसमान से गिरी नारंगी बर्फ, बन गए मंगल ग्रह जैसे हालात

पहाड़ियों पर बर्फ की सैर तो आपने बहुत की होगी लेकिन क्या कभी आपने नारंगी रंग की बर्फ देखी है? जी हां! पूर्वी यूरोप की पहाड़ियों पर नारंगी रंग की बर्फ पड़ी है जिसे देखकर लोग हैरान हैं। नारंगी बर्फ से ढकी यूरोप की पहाड़ियां मगंल ग्रह जैसा प्रतीत हो रही हैं।

Google Oneindia News
SnowFall

नई दिल्ली। पहाड़ियों पर बर्फ की सैर तो आपने बहुत की होगी लेकिन क्या कभी आपने नारंगी रंग की बर्फ देखी है? जी हां! पूर्वी यूरोप की पहाड़ियों पर नारंगी रंग की बर्फ पड़ी है जिसे देखकर लोग हैरान हैं। नारंगी बर्फ से ढकी यूरोप की पहाड़ियां मगंल ग्रह जैसा प्रतीत हो रही हैं। चारों ओर दूर-दूर तक फैली नारंगी बर्फ को देखकर ऐसा लग ही नहीं रहा था कि ये नजारा पृथ्वी का भी हो सकता है।

पूर्वी यूरोप में गिरी नारंगी बर्फ

पूर्वी यूरोप में गिरी नारंगी बर्फ

पूर्वी यूरोप का कई हिस्सा हाल ही में नारंगी रंग की बर्फ से ढक गया। बर्फ की इस नारंगी चादर से यूरोप की ये पहाड़ियां मंगल ग्रह की प्रतीत हो रही हैं। पूर्वी यूरोप में रूस, बल्गारिया, यूक्रेन, रोमानिया और मोल्डोवा में नारंगी बर्फ गिरी। ये नारंगी बर्फ जितनी खूबसूरत लग रही है, उतना ही हैरान कर देने वाला इसके पीछे का कारण है।

रेतीले तूफान के कारण हुआ ऐसा

रेतीले तूफान के कारण हुआ ऐसा

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि ये घटना रेत के तूफान के चलते हुआ है। उत्तरी अफ्रीका में फैले सहारा रेगिस्तान की रेत तूफान के कारण पूर्वी यूरोप की पहाड़ियों तक जा पहुंची। इस रेतीले तूफान में बारिश और बर्फ के मिलने से पूर्वी यूरोप की पहाड़ियां नारंगी रंग की बर्फ से ढक गईं। ये तूफान इतना बड़ा था कि नासा की सैटेलाइट से भी देखा जा सकता था।

तो इस कारण आसमान से गिरती है रेत!

तो इस कारण आसमान से गिरती है रेत!

यूके के मौसम विभाग ऑफिस के स्टीवन कीट्स ने अंग्रेजी वेबसाइट को कहा, 'जैसे-जैसे रेत वातावरण का ऊपरी स्तर तक पहुंची, वो अलग-अलग जगह फैलने लगी। जब भी कहीं बर्फ पड़ती है या बारिश होती है, तो वो ऊपर मौजूद सभी चीजों को अपने साथ जमीन पर ले आती है, अगर वहां रेत ही क्यों न हो।' एथेंस ऑब्जर्वेटरी के अनुसार ये सहारा से ग्रीस तक रेगिस्तान की रेत का अब तक के सबसे बड़े स्थानान्तरणों में से एक है।

लोगों ने कहा, लग रहा है मार्स पर हैं!

लोगों ने कहा, लग रहा है मार्स पर हैं!

पहाड़ियों पर नारंगी रंग की बर्फ देखकर लोग भी काफी हैरान रह गए। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी हैरानी जताते हुए इसकी तस्वीरें अपलोड की हैं। कई लोगों ने कहा कि उन्हें ऐसा लगा कि वो मार्स पर स्कीइंग कर रहे हैं।

अब रेगिस्तान में भी मिल सकेगा पानी, हवा में नमी से पानी निकालने का उपकरण तैयारअब रेगिस्तान में भी मिल सकेगा पानी, हवा में नमी से पानी निकालने का उपकरण तैयार

Comments
English summary
Eastern Europe Experiences Orange Snow Due To A Rare Phenomenon, See Amazing Pictures Here.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X