Earthquake: फिलिपींस में आया शक्तिशाली भूकंप, तीव्रता 7.1, सुनामी अलर्ट नहीं
Earthquake: फिलिपींस में आज भूकंप के काफी तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके फिलिपींस के सॉक्ससार्जेन से तकरीबन 106 किलोमीटर दूर सेलेब्स सी में महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.1 दर्ज की गई है।
भूकंप की गहराई 620 किलोमीटर थी, जिससे इसका असर बड़े क्षेत्र में महसूस किया गया। हालांकि इतनी तेज भूकंप के झटकों के बाद भी किसी बड़े नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। ना ही भूकंप के बाद सुनामी का कोई अळर्ट जारी किया गया है।

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी की ओर से सोशल मीडिया पर भूकंप की जानकारी देते हुए कहा गया है कि यह भूकंप फिलिपींस के मिंडानाओ में आया है। इसकी गहराई 650 किलोमीटर है।












Click it and Unblock the Notifications