दक्षिण पश्चिमी पाकिस्तान में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 5.4 की तीव्रता

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में स्थित क्वेटा और उसके आसपास के जिलों में शनिवार सुबह 5.2 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किये गए। राष्ट्रीय भूकंप निगरानी केंद्र ने यह जानकारी देते हुए कहा कि जानमाल की हानि की कोई खबर नहीं है। भूकंप का केंद्र क्वेटा से 38 किलोमीटर दूर उत्तर-पूर्व में भूमि के नीचे दस किलोमीटर की गहराई में स्थित था।

earthquake measuring 5.4 magnitude on the Richter scale jolted Pakistan

स्थानीय मीडिया के अनुसार सुबह 7.50 बजे आए भूकंप के झटके क्वेटा के अलावा मस्तंग, किला अब्दुल्ला और पिशिन जिलों सहित प्रांत के विभिन्न क्षेत्रों में भी महसूस किए गए। पाकिस्तान के मौसम विभाग के महानिदेशक मुहम्मद रियाज़ ने कहा कि यह एक उथला भूकंप था। अगर इसका केंद्र आबादी वाले क्षेत्र में होता तो इससे नुकसान हो सकता था।

क्वेटा के पुलिस सूत्रों ने कहा कि जिले और आस-पास के क्षेत्रों में भूकंप के प्रभाव की जांच की जा रही है। पाकिस्तान भूकंप की उच्च आशंका वाले क्षेत्रों में से एक है। पिशिन, हरनाइ और बलूचिस्तान के कुछ क्षेत्रों में भी झटके महसूस किये गए। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा कि वह प्रभावित जिलों में संभावित नुकसान की जांच कर रहे हैं।

इससे पहले अक्टूबर में पाकिस्तान में सोमवार अहले सुबह भूकंप का झटका महसूस किया गया था। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.8 मापी गई थी। बताया जा रहा है कि भूकंप सुबह चार बजकर 14 मिनट पर आया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+