चिली में 7.6 तीव्रता के भूकंप के झटके,सुनामी की चेतावनी
चिली में 7.6 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के बाद सूनामी की चेतावनी जारी की गई है।
नई दिल्ली।चिली में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। दक्षिणी चिली प्यूरिटो मोंट से दक्षिण-पशि्चम में 225 किलोमीटर दूर अपतटवर्ती इलाके को 7.6 तीव्रता के भूकंप के झटके आए। भूकंप के तेज झटकों के बाद सूनामी की चेतावनी जारी कर दी गई। हलांकि अब तक मिली जानकारी के मुताबिक जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

सूनामी की चेतावनी भूकंप के केंद्र के 1000 किलोमीटर इलाके के लिए जारी की गई है। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार भूकंप का केंद्र 15 किलोमीटर गहराई पर था। भूकंप की तीव्रता पहले 7.6 बताई गई है।
गौरतलब है कि चिली में पिछले महीने भी भूकंप आया था। उस समय वहां पर 6.4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। हालांकि इसमें जानमाल का नुकसान नहीं हुआ था। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के अनुसार भूकंप 90.8 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था।












Click it and Unblock the Notifications