उत्तरी कैलिफोर्निया में भूकंप के तेज झटके, 6.4 की तीव्रता से हिली धरती, अभी तक दो की मौत
अमेरिका के उत्तरी कैलिफोर्निया में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गये हैं, जिसमें अभी तक 2 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है।

Earthquake in Northern California: उत्तरी कैलिफोर्निया में मंगलवार तड़के भूकंप के भीषण झटके महसूस किए गये हैं और 6.4 तीव्रता से आए भूकंप की वजह से अभी तक कम से कम दो लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय प्रशासन ने भूकंप आने के कुछ घंटे बाद दो लोगों की मौत की पुष्टि की है, वहीं पूरे क्षेत्र में बत्ती गुल हो गई है, जिससे कम से कम 70 हजार घरों में पिछले कई घंटों से बिजली नहीं है। स्थानीय प्रशासन ने 11 लोगों के घायल होने की भी पुष्टि की है।
उत्तरी कैलिफोर्निया में भूकंप के झटके
कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूसम ने मृतकों के परिवारों के साथ अपनी संवेदनाएं जताई हैं। उन्होंने कहा कि, "मैं, अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं और इस भूकंप में घायल हुए लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।" आपको बता दें कि, 6.4 तीव्रता का भूकंप उत्तरी कैलिफोर्निया के एक ग्रामीण क्षेत्र फेरनडेल के पास आया है, जो सैन फ्रांसिस्को के लगभग 345 किमी एनडब्ल्यू और प्रशांत तट के पास है। रिपोर्ट के मुताबिक, 70,000 घरों की बिजली काट दी गई है और कुछ इमारतों और एक सड़क को नुकसान पहुंचा है। अधिकारियों के मुताबिक, भूकंप के बाद एक बिल्डिंग में आग लग गई, जिसकी वजह से मकान को नुकसान पहुंचा है। हालांकि, दमकल विभाग ने कहा है, कि घर में फंसे लोगों को वक्त रहते बचा लिया गया। वहीं, दो दर्जन घरों को नुकसान के बाद 'रेड टैग' किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications