नॉर्थ कैरोलिना में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए

नई दिल्ली। नॉर्थ कैरोलीना में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। जानकारीके अनुसार भूकंप के यह झटके 9 अगस्त को सुबह 5.1 महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.1 दर्ज की गई है। हालांकि इस भूकंप के झटके में किसी के भी घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन स्पार्टा में बिल्डिंग्स को कुछ नुकसान जरूर पहुंचा है। सड़क पर दरारें पड़ गई हैं। बताया जा रहा है कि यह भूकंप पिछले 100 वर्षों में सबसे तेज भूकंप है। भूकंप की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं जिसमे देखा जा सकता है कि सुपर स्टोर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

earthquake

बता दें कि इससे पहले रविवार को तिब्बत के पूर्वी झियांग क्षेत्र में रविवार की दोपहर 2:20 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। पड़ोसी देश तिब्बत में आए भूकंप के झटके इतनी तेज थे की आस-पास के काफी किलोमीटर तक महसूस किए गए। नई दिल्ली स्थित नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई हालांकि इस भूकंप से अभी तक जानलेवा नुकसान की खबर नहीं है।

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से भारतीय हिमालयी क्षेत्र के अलावा देशभर के अलग-अलग हिस्सों में लगातार भूकंप आ रहे हैं। शनिवार को ओडिशा और असम में एक ही दिन भूकंप आने से लोगों में दहशत फैल गई थी, इससे एक दिन पहले राजस्थान में भी भूकंप से धरती हिली थी। ओडिशा के बहरामपुर में रिक्‍टर स्‍केल पर 3.8 की तीव्रता से भूकंप आया था। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप शनिवार सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर आया। उस वक्‍त तक सभी लोग उठ चुके थे और डर से घरों के बाहर निकल पड़े। वहीं असम के सोनितपुर में उसी दिन तड़के 5:26 बजे का भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्‍टर स्‍केल पर 3.5 थी। हालांकि, भूकंप के इस झटके में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+