Earthquake in Myanmar: 'भारत हर संभव मदद के लिए तैयार',म्यांमार और थाईलैंड में भूकंप से पीएम मोदी चिंतित
Earthquake in Myanmar: आज,28 मार्च को दो भीषण भूकंप से म्यांमार और थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में भारी तबाही की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप के झटके 7.2 और 7 तक मापे गए हैं। ये झटके इतने जोरदार थे कि इमारतें तक हिल गईं।
इस भूकंप से दोनों देशों में कितना नुकसान हुआ है अब तक इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इस बीच प्रधानमंत्री मोदी ने भूकंप के बाद की स्थिति को लेकर चिंता जाहिर की है।

Earthquake in Myanmar News: भारत हर संभव मदद के लिए तैयार
पीएम मोदी ने म्यांमार और थाईलैंड में भूकंप से मची तबाही के बाद लोगों की सुरक्षा की कामना की है। इसके साथ ही उन्होंने हर संभव मदद के लिए कहा है। इसके लिए उन्होंने विदेश मंत्रालय को म्यांमार और थाईलैंड की सरकारों के साथ संपर्क करने के निर्देश दिए हैं।
पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, "म्यांमार और थाईलैंड में भूकंप के बाद की स्थिति से चिंतित हूं। सभी की सुरक्षा और भलाई के लिए प्रार्थना करता हूं। भारत हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है। इस संबंध में, हमने अपने अधिकारियों को तैयार रहने को कहा है। साथ ही विदेश मंत्रालय से म्यांमार और थाईलैंड की सरकारों के साथ संपर्क में रहने को कहा है।"
Earthquake in Myanmar News Update: भूकंप का केंद्र था म्यांमार, असर बैंकॉक तक
भू-वैज्ञानिकों के मुताबिक भूकंप का एपिसेंटर म्यांमार के साउदर्न कोस्ट के सागाइंग के पास था। जर्मनी के GFZ भूविज्ञान केंद्र ने कहा कि भूकंप 10 किलोमीटर (6.2 मील) की गहराई पर था जिसके कारण इसके झटके इतना तेज महसूस किए गए। इतना ही नहीं, इस झटके में एक बहुमंजिला इमारत धूल के गुबार के बीच ढहती दिखाई दे रही है। मौके पर मौजूद लोग चीखते हुए अपनी जान बचाने को भागते फिर रहे हैं।
भूकंप के कारण बैंकॉक में एक निर्माणधिन इमारत के ढहने की भी खबर सामने आईं हैं। इसका असर इतना तेज था कि समुद्र की लहरें तेज हो गई थी। म्यांमार और थाईलैंड में इसका काफी खतरनाक असर देखने को मिल रहा है जिसमें वहां कि गगनचुंबी इमारतों, सड़कों पर दरारे आ गई हैं। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में इमरजेंसी का एलान किया गया।












Click it and Unblock the Notifications