फिजी और टोंगा में आया नेपाल से भी भीषण भूकंप, 6.8 रिक्टर स्केल से कांपी धरती
फिजी और टोंगा में 6.8 मैग्नीट्यूड का भूकंप आया है। इस भूकंप का केंद्र टोंगा से 258 किमी दूर नुकू'आलोफ़ा था। खबर लिखे जाने तक यहां जान-माल के नुकसान का पता नहीं चल पाया है।
भूकंप के बड़े झटके हाल में अधिक देखने को मिल रहे हैं। बीती रात नेपाल में आए भीषण भूकंप के झटकों के बाद अब धरती कांपने का ताजा मामला प्रशांत महासागर स्थिति ओशिआनिया महाद्वीप का है। फिजी और टोंगा में 6.8 मैग्नीट्यूड का भूकंप आया है। इस भूकंप का केंद्र टोंगा से 258 किमी दूर नुकू'आलोफ़ा था। खबर लिखे जाने तक यहां जान-माल के नुकसान का पता नहीं चल पाया है।

इससे पहले मंगलवार को भारत के पड़ोसी देश नेपाल में देर रात 6.3 तीव्रता का भूकंप आया। यह इतना तेज था कि इसकी धमक भारत के दिल्ली, यूपी समेत उत्तर भारत के 5 राज्यों में महसूस की गई। घरों में सो रहे लोग घर छोड़ दहशत में बाहर निकल आए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, नेपाल में भूकंप 9 नवंबर रात 1 बजकर 57 मिनट पर आया।
बचाव अभियान में जुटी पुलिस
एपिसेंटर नेपाल के मणिपुर में जमीन से 10 किमी नीचे था। नेपाल के दोती जिले में घर गिरने से 6 लोगों की जान चली गई। PM शेर बहादुर देउबा ने दुख जाहिर किया है। सेना तलाशी और बचाव अभियान में जुटी हुई है।
उत्तराखंड में भी कई बार महसूस किए गए झटके
नेपाल के अलावा भारत के उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में बुधवार सुबह 6.27 बजे एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए। इन झटकों की तीव्रता 4.3 थी। इससे पहले नेपाल सीमा से सटे उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के पास सबसे तेज 6.3 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ से लगभग 90 किमी दूर नेपाल में था.।












Click it and Unblock the Notifications