चिली में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.2
चिली में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। हालांकि इससे किसी भी तरह के नुकसान की खबर अभी तक सामने नहीं आई है।

दक्षिण अमेरिका के देश चिली में भूकंप के काफी तेज झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार चिली में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.2 दर्ज की गई है। भूकंप सैंटियागो से 328 किलोमीटर दूर महसूस किए गए हैं। अभी तक इस भूकंप की वजह से किसी तरह के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।












Click it and Unblock the Notifications