अंतरिक्ष से बादलों में लिखा दिखा GO संदेश, पृथ्वी किसे दे रही है रहस्यमयी संकेत? उलझे वैज्ञानिक
GOES इस्ट सैटेलाइट को नेशनल ओसिएनिक एंड एटमॉउसफेयर एडमिनिस्ट्रेशन ऑपरेट करता है और 6 मई शुक्रवार को इस तस्वीर को भेजा गया है।
वॉशिंगटन, मई 09: प्रकृति के रहस्यमयी इशारों का समझना काफी कठिन काम है और कई बार प्रकृति से हमें ऐसे ऐसे रहस्यमयी संकेत मिलते हैं, जिसका रहस्य सुलझाने में दुनियभार के वैज्ञानिक उलझ जाते हैं, लेकिन उसका जवाब नहीं मिल पाता है। ऐसे ही एक रहस्यमयी संदेश ने वैज्ञानिको को उलझा दिया है, जब सैटेलाइट तस्वीरों में वैज्ञानिकों ने बादलों में GO लिखा हुआ देखा।

बादलों में लिखा था GO
सैटेलाइट से ली गई इस तस्वीर को गौर से देखने पर आपको अंग्रेली में GO शब्द लिखा हुआ दिखेगा और इस तस्वीर को NOAA Satellites की तरफ से जारी की गई है। इस तस्वीर को थोड़ा ध्यान से देखने पर पता चलता है, कि पृथ्वी हमें स्पष्ट तौर पर कुछ कहना चाहता है या कोई संदेश देना चाह रही है। लेकिन, पृथ्वी हमें क्या बताना चाह रही है, इसके बारे में कुछ पता नहीं चल पा रहा है। इस तस्वीर को शुक्रवार को सैटेलाइट से लिया गया है। GOES इस्ट सैटेलाइट ने जैसे ही इस तस्वीर को अपने बेस में भेजा, तो इस तस्वीर को देखकर वैज्ञानिकों की टीम हैरान रह गई, क्योंकि साफ साफ और स्पष्ट तौर पर इसमें GO लिखा हुआ देखा जा सकता है।

क्या है तस्वीर का राज?
GOES इस्ट सैटेलाइट को नेशनल ओसिएनिक एंड एटमॉउसफेयर एडमिनिस्ट्रेशन ऑपरेट करता है और 6 मई शुक्रवार को इस तस्वीर को भेजा गया है। एनओएए के अधिकारियों ने ट्विटर पर फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि, 'हालांकि, हम खुश हैं कि आज शुक्रवार है, लेकिन एनओएए उपग्रह कभी आराम नहीं करते हैं। पृथ्वी के मौसम पर निरंतर और सतर्क नजर रखते हैं।" ट्वीट में आगे कहा गया कि, "आज चिली के तट पर समुद्री स्ट्रैटोक्यूम्यलस बादलों में इस दिलचस्प तस्वीर को देखकर हम हैरान हो गये हैं, क्योंकि यहां पर 'जी' अक्षर लिखा हुआ प्रतीत हो रहा है'।
क्या है TGIF का मतलब?
वैज्ञानिकों का कहना है कि, बादलों में GO अक्षर वायुमंडली स्थिति की वजह से बना हुआ एक आकार हो सकता है। अकसर हम बादलों में कोई ना कोई आकृति बना हुआ देखते हैं। कभी बादलों में अचानक किसी जानवर की आकृति बनी दिखाई देती है, कभी बादल किसी और ही आकार में दिखाई देते हैं। इसके साथ ही रिसर्च में कहा गया है कि, इंसानों का दिमाग बादलों में अकसर कोई ना कोई तस्वीर या किसी ना किसी आकृति को देखने की कल्पना करता रहता है, जिसे पेरिडोलिया कहा जाता है। वहीं, एनओएए ने इस तस्वीर पर अपनी तरफ से TGIF लिख दिया, जिसका मतलब होता है, 'थैंक गॉड इट्स फ्राइडे!'

O अक्षर भी लिखा है
एनओएए ने अपने ट्वीट में ये भी बताया है कि, ध्यान से देखने पर इस तस्वीर में G से आगे आपको O शब्द भी लिखा दिखाई देगा और अगर दोनों आकृति को मिला दें, तो फिर GO शब्द बन जाता है। यानि, जाओ। एनओएए ने कहा है कि, पृथ्वी की तरफ से ये क्या इशारा है और क्या यह दक्षिण अमेरिका में छुट्टी लेने का संदेश है? या हम सभी के लिए दूर जाना और थोड़ी देर के लिए पृथ्वी को अकेला छोड़ देना? ये मतलब है?

क्या होता है पेरिडोलिया?
एनओएए ने कहा है कि, दरअसल, यह उनमें से कुछ भी नहीं है। बादलों या अन्य असंबंधित वस्तुओं में पहचानने योग्य आकृतियों को देखना पेरिडोलिया के रूप में जाना जाता है, जहां मानव मस्तिष्क काल्पनिक आकृतियों में परिचित पैटर्न देखता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि, बादलों में अकसर चूहे, डरावनी तस्वीरें, खोपड़ी के दृश्य और भी बहुत कुछ दिखते रहते हैं और ये तस्वीर भी उसी का उदाहरण है। जबकि पृथ्वी के बादलों में "जाओ" संदेश उस समय की वायुमंडलीय स्थितियों के कारण होने वाला एक आकार है और यह सोचना काफी मजेदार है, कि धरती माता हमारे साथ समय-समय पर संवाद करने की कोशिश कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications