Earthquake: पापुआ न्यू गिनी में कांपी धरती, 7.6 तीव्रता का आया तेज भूकंप, कई इमारतों को पहुंचा नुकसान
जकार्ता, 11 सितंबर। आज सुबह पूर्वी पापुआ न्यू गिनी की धरती उस वक्त कांप गई, जिस वक्त 7.6 तीव्रता का तेज भूकंप आया। भूकंप की वजह से शहर मदांग और Further Inland से भारी नुकसान की खबर है, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वहां पर कई इमारतों को भी भारी नुकसान पहुंचा है, यही नहीं इस तीव्र भूकंप के बाद अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने वहां पर सुनामी की चेतावनी जारी की थी लेकिन कुछ वक्त उसने अपनी चेतावनी को वापस ले लिया।

आपको बता दें कि ये भूकंप कायनंटू शहर से लगभग 67 किलोमीटर की गहराई पर दर्ज किया गया है। भूकंप के बाद से शहर में बिजली गुल है और आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। इससे सबंधित कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें दिख रहा है कि भूकंप के दौरान कई इमारतों की दीवारों में दरार आ गई। भूकंप के दौरान लोग सड़कों पर घर के बाहर नजर आए।
क्या होता है भूकंप?
जब भूमि में अचानक कंपन शुरू हो जाता है तो उसे भूकंप कहते हैं। ये एक नेचुरल प्रक्रिया है। जब पृथ्वी के अंदर यानी कि लिथोस्फीयर के अंदर कंपन पैदा होता है तो बहुत सारी एनर्जी आउट होती, जो कि भूकम्पीय तरंगों में कन्वर्ट हो जाती है और धरती कांपने लगती है, इसी प्रक्रिया को भूकंप कहते हैं। ये बहुत ज्यादा घातक भी होते हैं। भूकंप को सीस्मोग्राफ से मापा जाता है।
क्या होती है सुनामी?
सुनामी की प्रक्रिया भी भूकंप से ही जुड़ी हुई है, दरअसल जब भूकंप समुद्र में आता है तो बड़ा तूफान बन जाता है, जिसे ही सुनामी कहा जाता है। जापानी भाषा में सुनामी को समुंद्र के अंदर उठी लहरों को सुनामी कहा जाता है क्योंकि जापानी भाषा में 'सु' का मतलब समुद्र और 'नामी' का मतलब लहरें होता है। ये बहुत घातक होता है। इस दौरान बहुत लंबी-लबीं लहरें उठती हैं जो कि करीब 400 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलती हैं।












Click it and Unblock the Notifications