क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल-शादी के बाद ड्यूक एंड डचेज ऑफ ससेक्‍स

लंदन में 15वीं सदी के विंडसर कैसल के सेंट जॉर्ज चर्च में अब से थोड़ी देर में प्रिंस हैरी और अमेरिकन एक्ट्रेस मेगन मर्केल शादी के बंधन में बंध जाएंगे। प्रिंस हैरी और मेगन को नया रॉयल टाइटल ड्यूक एंड डचेज टाइटल दिया जाएगा।

Google Oneindia News

लंदन। लंदन में 15वीं सदी के विंडसर कैसल के सेंट जॉर्ज चर्च में अब से थोड़ी देर में प्रिंस हैरी और अमेरिकन एक्ट्रेस मेगन मर्केल शादी के बंधन में बंध जाएंगे। प्रिंस हैरी और मेगन पिछले करीब ढाई वर्षों से रिलेशनशिप में हैं और अब दोनों शादी कर रहे हैं। इस शादी के साथ ही दोनों को नया रॉयल टाइटल ड्यूक एंड डचेज ऑफ ससेक्‍स टाइटल दिया जाएगा। दोनों की शादी में करीब 600 मेहमान शामिल हो रहे हैं। इस शादी में मेगन ने अपनी खास दोस्‍त और भारतीय एक्‍ट्रेस प्रिंयका चोपड़ा को भी इनवाइट किया है।

prince-harry-meghan-markel-duke-duchess

शादी वाले दिन मिलता है टाइटल

मेगन से पहले जब केट मिडिलटन की शादी हैरी के बड़े भाई प्रिंस विलियम से हुई थी तो दोनों को ड्यूक एंड डचेज ऑफ कैम्ब्रिज का टाइटल दिया गया था। हैरी और विलियम के पिता प्रिंस चार्ल्‍स ने जब प्रिंसेज डायना से शादी की तो दोनों को प्रिंस एंड प्रिंसेज ऑफ वेल्‍स का टाइटल मिला था। शनिवार को इस बात की पुष्टि की गई है कि प्रिंस हैरी और मेगन शादी के बाद ड्यूक एंड डचेज ऑफ ससेक्‍स कहलाएंगे। केनसिंगटन पैलेस की ओर से यह जानकारी दी गई है। परंपरा के मुताबिक शाही परिवार के पुरुषों को शाही शासन की ओर से शादी वाले दिन उनका टाइटल दिया जाता है।

मेगन ने बनाया इतिहास

ड्यूक ऑफ ससेक्‍स यह टाइटल अभी तक किसी को भी नहीं दिया गया था। पहले से ही माना जा रहा था कि प्रिंस हैरी और उनकी पत्‍नी को यह टाइटल दिया जा सकता है। इससे पहले ड्यूक ऑफ ससेक्‍स ने दो शादियां की थीं लेकिन उनकी किसी भी शादी को उनके पिता किंग जॉर्ज तृतीय की ओर से मंजूरी नहीं दी गई थी। वह मानते थे कि शादी गैर-कानूनी है और इसलिए इसे मान्‍यता नहीं दी जा सकती है। मेगन पहली महिला हैं जिन्‍हें डचेज ऑफ ससेक्‍स का टाइटल दिया गया है।

Comments
English summary
Duke and Duchess of Sussex- Harry and Meghan's new Royal titles.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X