UAE ने हटाईं महिलाओं के पैरों से परंपराओं की बेड़ियां! पहली बार दुबई में 'मिस यूनिवर्स यूएई' का आयोजन

आयोजन कराने वाली कमेटी ने कहा है कि, वो इजरायल में होने वाले विश्व के सबसे बड़े सौंदर्य प्रतियोगिता में महिलाओं का ऐसा रूप प्रस्तुत करेंगे, जैसे आज तक किसी ने देखा नहीं होगा।

दुबई, अक्टूबर 09: पर्यटकों के लिए सपनों का शहर कहलाने वाले दुबई में पहली बार मिस यूनिवर्स यूएई का आयोजन किया जाएगा इतिहास में ये पहली बार हो रहा है, जब दुबई पहली बार मिस यूनिवर्स यूएई की मेजबानी करने के लिए तैयार है। मिस यूनिवर्स ऑर्गनाइजेशन और यूजेन इवेंट्स ने ये घोषणा गुरुवार को बुर्ज खलीफा में अरमानी रेस्टोरेंट में की है। सबसे खास बात ये है कि, कि इस प्रतियोगिता में भारतीय महिलाएं भी हिस्सा ले सकती हैं।

दुबई में 'मिस यूनिवर्स यूएई'

दुबई में 'मिस यूनिवर्स यूएई'

मिस यूनिवर्स यूएई ने वैश्विक प्रतियोगिता के लिए कार्यक्रम और विजेता की तैयारी के लिए काउंसिल के सदस्यों को नियुक्त किया है। मिस यूनिवर्स यूएई के लिए आवेदन और कास्टिंग की प्रक्रिया 7 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है और आप missuniverseuae.com पर ऑनलाइन अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। दी गई जानकारी के मुताबिक, 18 से 28 वर्ष के बीच की सभी यूएई निवासी पंजीकरण करा सकती हैं। कार्यक्रम के मुताबिक, जिन उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, उन्हें 15 अक्टूबर को अल हब्तूर पैलेस होटल में व्यक्तिगत कास्टिंग कॉल के लिए बुलाया जाएगा। 20 अक्टूबर को इस बात की घोषणा की जाएगी, कि किन प्रतिभागियों ने आखिरी राउंड के लिए क्वालिफाई किया है और वो प्रतियोगी लाइव शो के लिए चयनित की जाएंगी।

7 नवंबर को होगा फाइनल

7 नवंबर को होगा फाइनल

7 नवंबर को होने वाले फाइनल से पहले सभी 30 फाइनलिस्ट 20 अक्टूबर से 30 अक्टूबर के बीच फोटोशूट, रनवे चैलेंज, कमर्शियल शूट, प्रिलिमिनरी एक्टिववियर, इवनिंग गाउन और क्लोज डोर पैनल इंटरव्यू जैसी कई प्रतियोगिता गतिविधियों में भाग लेंगे। मिस यूनिवर्स यूएई में जो प्रतिभागी विजेता चुना जाएगा, उसे इस साल दिसंबर में होने वाले 70वें मिस यूनिवर्स कार्यक्रम में देश की सरकार की तरफ से शामिल होने का मौका मिलेगा।

Recommended Video

    Miss Universe UAE 2021: Dubai में पहली बार होगा Miss Universe UAE प्रतियोगिता | वनइंडिया हिंदी
    मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता पर नजर

    मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता पर नजर

    यूएई की महिला अमीराती होटल की पहली महिला जनरल मैनेजर शरीहान अल अशरी ने कहा कि, ''मिस यूनिवर्स यूएई हमारे लिए बेहद खास होने जा रहा है क्योंकि यह हमारी सफलता का प्रतिनिधित्व है, ये कार्यक्रम लोगों की सेवा और महत्व से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि, जो इस प्रतियोगिता में विजयी होगा, वो यूएई की तरफ से मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करेगा। हालांकि, उन्होंने कहा कि, स्विमवियर मिस यूनिवर्स में यूएई हिस्सा नहीं लेगा। उन्होंने कहा कि, एक महिला की पहचान अलग अंदाज में दिखाने की हमारी कोशिश होगी और हम ऐसा बदलाव लाने के बारे में सोच रहे हैं, जो मिस यूनिवर्स के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ होगा।

    इजरायल में होगा आयोजन

    इजरायल में होगा आयोजन

    आपको बता दें कि, इस बार मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता इजरायल में आयोजित किया जाएगा और पिछली बार मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता का आयोजन फ्लोरिडा में किया गया था। मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता का प्रसारण 180 देशों में किया जाता है और 50 करोड़ से ज्यादा लोग इस कार्यक्रम को दुनियाभर में लाइव देखते हैं। मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता की शुरूआत 1950 में हुई थी और ये विश्व का सबसे बड़ा सौंदर्य कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम की मेजबानी एक बार फिर से स्टीव हार्वी करेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+