दुबई का नया इंटरनेशनल एयरपोर्ट, 5 गुना होगा बड़ा, 26 करोड़ यात्रियों की क्षमता, क्या- क्या होगा खास?
यूएई एक नया एयपोर्ट विकसित कर रहा है, जो मौजूदा हवाई अड्डे से पांच गुना बड़ा होगा। इसमें करीब 35 बिलियन अमेरिकी डॉलर रुपए का खर्च आएगा। दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने रविवार को एक बयान में कहा कि दुबई का नया एयरपोर्ट विकास के नए द्वार खोलेगा और व्यापार और टूरिज्म के क्षेत्र में ये नया ग्लोबल सेंटर बनकर उभरेगा।
दुबई के नए अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का नाम अल मकतूम अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट होगा। इसमें पांच समानांतर रनवे और 400 विमान द्वार होंगे। दुबई के शासक ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि ये दुनिया की विशाल एयरपोर्ट में से एक होगा।

दुबई के नए एयरपोर्ट के प्रोजेक्ट की जानकारी देते हुए इस हफ्ते रविवार को वहां के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने कहा कि नए एयरपोर्ट के बनने ने यूएई में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। उन्होंने नए एयरपोर्ट की घोषणा की। उन्होंने कहा, "दुनिया का हवाई अड्डा, इसका बंदरगाह, इसका शहरी केंद्र और नया वैश्विक केंद्र होगा और अगली पीढ़ियों के लिए निरंतर और स्थिर विकास को गति देगा।"
260 यात्रियों की क्षमता
उन्होंने कहा कि इस हवाई अड्डे के निर्माण में लगभग 35 बिलियन अमेरिकी डॉलर का खर्च आएगा। नया एयरपोर्ट 260 यात्रियों की क्षमता वाला होगा।
दुबई एयरपोर्ट के सीईओ पॉल ग्रिफिथ्स के मुताबिक, वह ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस एयरपोर्ट में निवेश बढ़ाने के बारे में सोच रहे हैं। एक पूर्वानुमान के मुताबिक, 2024 में इस हवाई अड्डे से 8.82 करोड़ और 2025 में 9.38 करोड़ यात्रियों के यात्रा करने की उम्मीद है।
बता दें कि इस एयरपोर्ट को बनाने का काम संयुक्त अरब अमीरात ने 2013 में शुरू किया था। रिपोर्ट के मुताबिक इस एयरपोर्ट की क्षमता बढ़ाने के लिए नई तकनीक की मदद से इसे दोबारा डिजाइन किया जा रहा है। पुराने डिजाइन के मुताबिक इस एयरपोर्ट की क्षमता करीब 10 करोड़ यात्रियों की बताई गई थी, जबकि अब इसे 260 करोड़ तक बढ़ाया गया है।










Click it and Unblock the Notifications