Yemen Fires Missile on UAE: दुबई में 20 मिनट में 7 धमाके, यमनी मिसाइल से दहला यूएई | NASA सैटेलाइट की रिपोर्ट

पश्चिमी एशिया में ईरान और अमेरिका के बीच जारी भीषण तनाव के बीच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के प्रमुख व्यापारिक केंद्र दुबई के जेबेल अली इंडस्ट्रियल एरिया (Jebel Ali Industrial Area) में सिलसिलेवार धमाकों की खबर है। नासा (NASA) के थर्मल इमेजरी डेटा से पुष्टि हुई है कि बंदरगाह के करीब स्थित एक प्रमुख ईंधन भंडारण (Fuel Storage Warehouse) में भीषण आग लगी थी।

दुबई के इंडस्ट्रीयल एरिया में 20 मिनट में 7 विस्फोट

ईरान की मेहर न्यूज एजेंसी द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, जेबेल अली इंडस्ट्रियल एरिया में 20 मिनट के भीतर कम से कम सात धमाके महसूस किए गए। नासा के थर्मल सेंसर इमेजरी से पता चला है कि जेबेल अली पोर्ट के पास ईंधन स्टोर और ट्रांसपोर्ट करने वाले एक बड़े वेयरहाउस में आग लगी थी, जिसके बाद आसमान में घने काले धुएं का गुबार देखा गया। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के सेटेलाइट इमेज के जरिए जेबेल अली इलाके में आग और धुएं के गुबार की पुष्टि की गई है हालांकि आधिकारिक यूएई रक्षा मंत्रालय द्वारा मिसाइल इंटरसेप्ट की पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।

Dubai Jebel Ali Blast

यमन की राजधानी सना में भी धमाके

अमीराती प्रशासन (UAE Authorities) ने भी 20 मिनट में 7 धमाकों की पुष्टि की। धमाके के बाद जेबेल अली बंदरगाह वाले इलाके में अफरातफरी का महौल बताया गया है। फिलहाल, आधिकारिक रूप से विस्फोटों का स्पष्ट कारण उजागर नहीं किया गया है। ईरान इजरायल और अमेरिका के बीच पहले से चल रहे तनाव से मध्य-पूर्व और पश्चिम एशिया हलकान रहा है। अब इराकी मीडिया आउटलेट्स ने दावा किया है कि यमन की ओर से यूएई को निशाना बनाकर मिसाइलें दागी गईं। इसी दौरान यमन की राजधानी सना में भी कई धमाकों और हवाई हमलों की आवाजें सुनी गईं।

वीडियो बनाने में दो गिरफ्तार

आपको बताते चलें कि यूएई में सुरक्षा संबंधी घटनाओं की अनाधिकृत रिकॉर्डिंग पर सख्त कानूनी पाबंदी है। अमीराती प्रशासन ने घटना का वीडियो रिकार्ड करने और सोशल मीडिय में प्रसारित करने पर रोक लगाई हुई है। संयुक्त अरब अमीरात के अधिकारियों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप में दो लोगों को हिरासत में लिया है।

ये भी पढें: लाल सागर में भारतीय जहाज पर किसने और क्यों किया हमला? क्या बोला सऊदी अरब?

यूएई में हाई अलर्ट और सख्त डिजिटल सर्विलांस

खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य ठिकानों और उनके सहयोगी देशों की मौजूदगी के कारण यूएई अपनी वायु रक्षा प्रणालियों (Air Defense Systems) को हाई अलर्ट पर रखे हुए है। यूएई सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा और सूचना प्रवाह को नियंत्रित रखने के लिए अनधिकृत फोटोग्राफी या संवेदनशील दृश्यों को प्रसारित करने पर शून्य-सहनशीलता (Zero Tolerance) की नीति अपनाती है।

दुबई और जेबेल अली से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

Q: जेबेल अली इंडस्ट्रियल एरिया का आर्थिक महत्व क्या है?
A: जेबेल अली दुनिया के सबसे बड़े कृत्रिम बंदरगाहों में से एक है और पूरे मध्य पूर्व (Middle East) का प्रमुख लॉजिस्टिक्स, शिपिंग और ऑयल-स्टोरेज हब है।
Q: क्या यूएई सरकार ने मिसाइल हमले की औपचारिक पुष्टि की है?
A: नहीं, अमीराती अधिकारियों ने केवल जेबेल अली में आग और धमाकों की घटना की पुष्टि की है; हमले के दावों और आग लगने की सटीक वजह की जांच की जा रही है।

ये भी पढें: Pakistan में आखिर क्यों बंद हुआ Al Jazeera? नहीं खुल रहे वेबसाइट, लेकिन क्यों?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+