Israel News: इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के घर पर ड्रोन से हमला, हिज्बुल्लाह का सबसे खतरनाक पलटवार

Israel News: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को निशाना बनाने की कोशिश की गई है और ऐसी खबरें आ रही हैं, कि इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के आवास के पास एक इमारत पर ड्रोन हमला हुआ है।

कई मीडिया रिपोर्टों का हवाला देते हुए द टाइम्स ऑफ इजरायल के मुताबिक, ड्रोन को लेबनान से लॉन्च किया गया था और तटीय शहर कैसरिया में नेतन्याहू के निजी आवास को निशाना बनाया गया था। इससे पहले, आज ही इजराइल डिफेंस फोर्स ने पुष्टि की थी, कि लेबनान से इजराइली क्षेत्र में कुल तीन ड्रोन दागे गए थे और इजराइली सेना तीन में से दो ड्रोन को रोकने में कामयाब रही।

Benjamin Netanyahu

हालांकि, आईडीएफ ने कहा कि ड्रोन में से एक ने कैसरिया की एक इमारत को निशाना बनाया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है, कि इस क्षेत्र में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। रिपोर्ट आने के तुरंत बाद, नेतन्याहू के कार्यालय ने पुष्टि की है, कि ड्रोन हमले में इजराइली प्रधानमंत्री के कार्यालय को निशाना बनाया गया था।

वहीं, इस मामले पर एक संक्षिप्त बयान में पीएमओ ने स्पष्ट किया है, कि हमले के समय नेतन्याहू और उनकी पत्नी घर पर नहीं थे। द टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के मुताबिक, कार्यालय ने सेना के इस दावे को दोहराया, कि घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

दूसरी तरफ, फिलिस्तीनी आधिकारिक समाचार एजेंसी डब्ल्यूएएफए ने शनिवार को कहा, कि मध्य गाजा के अल मघाजी शरणार्थी शिविर में एक घर पर इजराइली हमले में कम से कम 11 लोग मारे गए, समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने बताया कि मलबे के नीचे अभी भी कुछ लोग लापता हैं।

वहीं, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराक्ची ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए शनिवार को कहा, कि जो कोई भी जानता है कि "इजराइल, ईरान पर कैसे और कब हमला करेगा" उसे जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।

अराक्ची ने एक्स पर कहा, कि "जिस किसी को भी इस बात की जानकारी या समझ है कि 'इज़राइल ईरान पर कैसे और कब हमला करने वाला था' और/या इस तरह की मूर्खता के लिए साधन और समर्थन प्रदान करने वाला, तार्किक रूप से किसी भी संभावित हताहत के लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।"

समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने शनिवार को कहा, कि हमास नेता याह्या सिनवार की मौत से "प्रतिरोध की धुरी" नहीं रुकेगी और हमास जिंदा रहेगा। खामेनेई ने एक बयान में कहा, "उनकी मौत निश्चित रूप से प्रतिरोध की धुरी के लिए दर्दनाक है, लेकिन यह मोर्चा प्रमुख हस्तियों की शहादत के साथ आगे बढ़ना बंद नहीं हुआ है।" उन्होंने कहा, कि "हमास ज़िंदा है और ज़िंदा रहेगा।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+