अमेरिका: डोनाल्ड ट्रंप के मियामी रिजॉर्ट में गोलीबारी, हमलावर गिरफ्तार
मियामी। ट्रंप नेशनल मियामी रिजॉर्ट की लोबी में एक शख्स ने शुक्रवार सुबह ऑपन फायरिंग की है, जिसके बाद दक्षिण फ्लोरिडा की पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। दक्षिण फ्लोरिडा के अधिकारियों ने कहा कि जिस शख्स ने ऑपन फायरिंग की थी, वो पुलिस अधिकारियों की गोली से घायल होने से पहले राष्ट्रपति ट्रम्प के बारे में जोर-जोर से चिल्ला रहा था। पुलिस ने कहा कि जिस बंदूकधारी शख्स को गिरप्तार किया है, उसका नाम जोनाथन ओडी है और वह 42 साल का है।

मियामी पुलिस डायरेक्टर जुआन जे. पेरेज ने कहा कि जब वो कानून प्रवर्तन अधिकारियों को गोली मारने की कोशिश कर रहा था, तब हमारी पुलिस ने उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में पुलिस ने ओडी के एक पैर पर गोली मारी और उसे वहीं घायल कर दिया। पेरेज ने कहा कि घायल हमलावर को हॉस्पीटल ले जाया गया।
मियामी के अधिकारियों ने कहा कि इस गोलीबारी में एक भी गेस्ट हताहत नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि इस घटना में उनके एक ऑफिसर की कलाई पर गोली लगी है। पेरेज ने मिडिया कांफ्रेंस में कहा कि हमलावर का मकसद क्या था, इसका अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन वो एक बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से आया था। पेरेज ने कहा कि अगर उसके मंसूबों पर पानी फिरा है, तो यह हमारे सुरक्षाकर्मियों को अद्भुत कोशिश का कमाल है।
पेरेज ने कहा कि हमलावर ने अटैक करने से पहले बहुत विचित्र हरकतें की थी। पेरेज के अनुसार, गनमैन सबसे पहले रिजॉर्ट में घुसा और वहां उसने कॉम्पलेक्स में लगे अमेरिकी ध्वज को नीचे कर दिया। जिसके बाद उसने उसने ध्वज को काउंटर पर लपेट दिया और फिर जोर-जोर से एंटी ट्रंप के नारे लगाने लगा।
यह रिजॉर्ट डोनाल्ड ट्रंप का है, जिन्होंने 2012 में 150 मिलियन डॉलर में खरीदा था, जो 800 एकड़ में बसा हुआ है। उस रिजॉर्ट में ट्रंप के खिलाफ जोर-जोर से चिल्लाने के बाद उसने फायरिंग करनी शुरू कर दी।
-
Khamenei Successor: अहमद वाहिदी कौन? वो ईरानी जनरल, जो ट्रंप और नेतन्याहू के लिए बने काल -
Trump Speech: ईरान-अमेरिका युद्ध रुकेगा या और भड़केगा? ट्रंप ने बताया प्लान! ओबामा पर क्यों भड़के राष्ट्रपति -
Iran Vs America War: 'होर्मुज में खुद लड़ो या हमसे तेल खरीदो', नाराज ट्रंप की दुनिया को खुली चेतावनी -
Trump Hormuz Plan: कौन हैं जनरल डेन केन? जिसके कहने पर होर्मुज छोड़ फरार हुए ट्रंप, सरेंडर या मास्टरस्ट्रोक? -
Trump U-Turn: अपने ही दावों से फिर पलटे ट्रंप, स्पीच में बदला जंग का टारगेट, 7 बातें जो कर रही कन्फ्यूज -
Trump Speech: स्पीच में ट्रंप ने बदल दिया मकसद, बोले- डील नहीं तो फिर होगा हमला, होर्मुज पर भी मारी गुलाटी -
Petrol Diesel Price: ऊट-पटांग बयान देकर ट्रंप दामाद को कैसे पहुंचा रहे फायदा? भारत में उछलेगा पेट्रोल-डीजल? -
ट्रम्प के 'होर्मुज' वाले बयान से तेल बाजार में हड़कंप, 4% से ज्यादा उछली कीमतें, आज कितना है पेट्रोल का रेट? -
Iran America War: ईरान युद्ध पर सरकारी खजाना लुटा रहे ट्रंप, हर 1 सेकेंड पर कितना खर्च कर रहा अमेरिका? -
Cicada COVID Variant: कितना घातक है कोविड-19 का नया वेरिएंट BA.3.2? भारत में क्या है स्थिति? 23 देशों में कहर! -
Iran America War: 'ईरान के नए राष्ट्रपति ने सीजफायर की लगाई गुहार', ट्रंप ने किया दावा, बताई क्या हैं शर्तें -
US Iran Tension: होर्मुज और खार्ग नहीं, इन 3 इलाकों पर कब्जा करना है डोनाल्ड ट्रंप का असली प्लान












Click it and Unblock the Notifications